राज्य
राजधानी भोपाल के नामी- ग्रामी बिल्डर नरेंद्र भक्त पर जाली स्टील साइन करके धोखाधड़ी पूर्वक प्लॉट बेचने के गंभीर आरोप लगे हैं । आस्था विहार कॉलोनी अवधपुरी में रहने वाले चंद्रेश कुमार सोनी ने पत्रकार वार्ता करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए । चंद्रेश कुमार सोनी ने बिल्डर नरेंद्र भक्त पर आस्था विहार कॉलोनी में नगर निगम का मोडगेज बाली प्लॉट को अवैध तरीके से बंधन मुक्त करवाकर बेचने का आरोप लगाया है । और उन्होंने इसे लेकर तमाम जगहों पर शिकायत भी की है । लेकिन आज तक उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही बिल्डर के खिलाफ नहीं हुई है ।