Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Dec-2020

मध्‍य प्रदेश में कोरोना वैक्‍सीन के ट्रायल के शुक्रवार सुबह गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र अपने बंगले से पीपुल्स अस्पताल के लिए रवाना हो गए। कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में शामिल हो रहे हैं। इससे एक दिन पहले गृहमंत्री ने कहा था कि वे को-वैक्सीन के ट्रायल के लिए खुद वॉलिंटियर बनेंगे। एक दिन पहले ही मंत्री विश्वास सारंग ने कहा था कि भोपाल में को-वैक्सीन के ट्रायल के लिए लोग नहीं मिल रहे हैं। राजधानी में कोरोना की दूसरी लहर में नए केस मिलने की रफ्तार भी दोगुनी हो गई है। आलम ये है कि शहर में पिछले 13 दिनों में 5000 से ज्यादा मरीज बढ़ गए हैं। जबकि, इससे पहले 5000 मरीज बढ़ने में 25 दिन लगे थे। शहर में गुरुवार को 294 नए मरीज मिले, इससे कुल संक्रमित 35 हजार 147 हो गए, जो 20 नवंबर को महज 30 हजार 27 थे। पिपलानी पुलिस ने अब गांजे की तस्करी से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1.75 क्विंटल गांजा जब्त किया है। आरोपी आंध्र प्रदेश और ओडिशा बॉर्डर से गांजे की खरीदी करते थे, जो नक्सली क्षेत्र माना जाता है। पुरानी कार की पिछली सीट को मोडिफाई करवाकर आरोपियों ने एक गुप्त चेंबर बनवाया था। इसमें छिपाकर गांजे की सप्लाई भोपाल और आसपास के जिलों में की जाती थी। मध्यप्रदेश के रतलाम में तिहरे हत्याकांड के आरोपी दिलीप देवल को गुरुवार रात पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। इस मुठभेड़ में दो सब इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।आरोपी दिलीप पर रतलाम के राजीव नगर में सप्ताह भर पहले तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप था। मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में गुरुवार-शुक्रवार की रात सबसे सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि इससे पहले यहां पर तापमान 7 डिग्री तक आ चुका था। इधर भोपाल समेत पूरे प्रदेश में दिन अपेक्षाकृत गर्म और रातें सर्द होने लगी हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार स्थिर हो गई है। शिवराज सरकार को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगाई जा रही हैं। इन्ही अटकलों के बीच मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज अचानक भोपाल पहुंच रही हैं। दूसरी तरफ सीएम शिवराज सिंह चैहान ने भी आज दोपहर तीन बजे तक का अपना वक्त रिजर्व रखा है। सूत्रों का कहना है इस दौरान सीएम और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के बीच मुलाकात भी हो सकती है।