Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
03-Dec-2020

1 दूल्हे समेत 6 बारातियों की मौत मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दूल्हे सहित 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा खंडवा से बैतूल मार्ग पर मेहलू के पास हुआ। हादसे में दो दर्जन से अधिक बारातियों के भी घायल होने के समाचार हैं। 2 कमलनाथ का छिंदवाड़ा मॉडल शिवराज को मंजूर शिवराज सरकार को नाथ मॉडल पसंद आ गया है। छिंदवाड़ा के मास्टर प्लान में 27 गांवों को शामिल करने के लिए कमलनाथ सरकार में प्रस्ताव तैयार किया गया था। अब शिवराज सरकार ने प्रस्ताव को बदलाव किए बिना मंजूरी दे दी है। 3 स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन पर बैठे 500 से अधिक कोविड-19 स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुलिस ने लाठियां मारीं। पुलिस उन्हें काफी देर से हटने के लिए कह रही थी, लेकिन नहीं मानने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन उठाने का प्रयास किया। इसके कारण प्रदर्शनकारी भी उग्र हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन पर जमकर लाठियां भांजी। इसमें प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं। 4 नसरुल्लागंज में गरजे शिवराज अपने गृह क्षैत्र नसरुल्लागंज में किसानों की एक सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों का धान का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी, लेकिन बाहर वाला फसल लाकर मध्य प्रदेश में बेचने का प्रयास करेगा तो उसे जेल भिजवाया जाएगा। ट्रक भी जब्त करूंगा। 5 युवक कांग्रेस चुनाव में पहली बार ऑनलाइन वोटिंग मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस चुनाव के लिए मतदान की तारीख तय हो गई है। 10, 11 व 12 दिसंबर को मतदान होगा। ऐसा पहली बार होगा, जब किसी संगठन के चुनाव ऑनलाइन हो रहे हैं। इसके लिए एक ऐप बनाया गया है। 6 फिर छलका कोरोना पीड़ितो का दर्द राजधानी भोपाल में घटित हुए गैस त्रासदी को आज 36 साल हो चुके हैं। लेकिन, गैस त्रासदी से मिले जख्म आज भी पीड़ितों के जहन और जिस्म में ताजा हैं। इस बार कोरोना के चलते पीडि़तों ने यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के सामने ही मानव श्रृंखला बनाई। साथ ही पीडितों ने गैस कांड के मुख्य आरोपी वारेन एंडरसन का पुतला दहन किया। इस श्रृंखला में मौजूद लोगों का बस यही कहना है कि इतने साल गुजर गए हैं। लेकिन हमें सरकार से कोई मदद नहीं मिल पा रही है। 7 मैं बनूंगा वॉलेंटियर - गृहमंत्री राजधानी में चल रहे कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए लोग नहीं मिलने पर प्रदेश के गृहमंत्री ने कहा है कि वे को-वैक्सीन के ट्रायल के लिए खुद वॉलिंटियर बनेंगे। गृह मंत्री ने कहा है कि ऐसा नहीं होगा कि मध्यप्रदेश में वैक्सीन ट्रायल के लिए वॉलिंटियर न मिलें। मैं खुद वैक्सीन ट्रायल के लिए तैयार हूं। 8 होशंगाबाद का नाम बदलकर ही रहेगा - रामेश्वर शर्मा मध्यप्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने होशंगाबाद का नाम बदलने का मुद्दा उठाया। इसी संबंध में उनका वीडियो भी वायरल हुआ है। उन्होंने कहा कि कब तक लुटेरे हुशंगशाह के नाम से होशंगाबाद को पहचाना जाएगा। 9 पेट्रोल- डीजल पर अब कांग्रेस खोलेगी मोर्चा देश में बेतहाशा बढ़ रहे पेट्रोल- डीजल के दामों को लेकर अब प्रदेश कांग्रेस सड़को पर उतरेगी । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसके संकेत दिए है। राजधानी भोपाल सहित जिला मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन किया जाएगा। 10 राजधानी में देह व्यापार का खुलासा राजधानी भोपाल में एक बार फिर से देह व्यापार का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच ने बुधवार को कोलार क्षेत्र के एसके प्लाजा स्थित लंदन इवनिंग स्पा सेंटर पर छापा मारा। यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने यहां तीन महिलाओं और दो पुरुषों को अपनी गिरफ्त में लिया है।