राज्य
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के 4 साल के पोते अभीष्ट झा ने इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है । मात्र 4 साल के अभीष्ट ने 195 देशों के राष्ट्रीय ध्वज को देखकर उस देश का नाम और राजधानी बताई और अपना नाम इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया । भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हे बधाई दी है साथ ही उन्होने लिखा कि 4 वर्षीय पोते ने कर दिया कमाल, इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया अपना नाम। इसके साथ ही उन्होने अपने पोते अभीष्ट झा और अभीष्ट की मा और अपनी बहु श्वेता झा को बधाई दी