राज्य
कांग्रेस नेता और प्रदेश प्रवक्ता मुनव्वर कौसर ने दरगाह पर पहुंचकर गरीबों को मास्क वितरित किए । और उन्हें फलों का वितरण भी किया । कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मुनव्वर कौसर ने बताया कि कोरोना काल के चलते इस बार उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर असहाय और गरीब लोगों की सेवा करने का निश्चय किया था । क्योंकि कोरोना काल में कई लोगों के रोजगार छिन गए । जिससे लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया । इसलिए उन्होंने अपना जन्मदिन सादगी से मनाते हुए गरीबों की सेवा की ।