Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
03-Dec-2020

राजधानी भोपाल के ईदगाह हिल्स के बाद होशंगाबाद के नाम बदलने को लेकर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने बयान दिया है । उन्होंने बयान देते हुए कहा कि कब तक लुटेरे हुशंगशाह के नाम से होशंगाबाद को पहचाना जाएगा ? जिस लुटेरे ने हमारे मठ मंदिर तोड़े , भगवान भोले के मंदिर भोजपुर का शिखर तोड़ा । उसके नाम से नगर का नाम मंज़ूर नही किया जा सकता।। . मोक्ष दायिनी पुण्य सलिला माँ नर्मदा जिनके दर्शन मात्र से पुण्य मिलता हो , जिनके आशीर्वाद से मध्यप्रदेश के खेत लहलहाते हो । उनके नाम से नगर पहचाना जाना चाहिए . शिवराज सरकार ने पहले ही संभाग का नाम नर्मदापुरम संभाग से रखा है अब नगर का नाम नर्मदापुरम रखने की माँग उठी है जिसे पूरा किया जाएगा . ।।।