Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
03-Dec-2020

मध्य प्रदेश के सतना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत होकर आधी रात में एक व्यक्ति के घर में घुस गया. जिसके बाद घर के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. वहीं पुलिसकर्मी की इस हरकत पर सतना के एसपी ने उसे निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. भोपाल में क्राइम ब्रांच पुलिस ने कोलार क्षेत्र में लंदन स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स स्कैंडल का पर्दाफाश किया है. स्पा की आड़ में देह व्यापार चल रहा था. पुलिस ने यहां से तीन महिलाओं सहित कुल 5 लोगों को पकड़ा है. उनसे पूछताछ जारी है. लंबे समय के बाद राजधानी में स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल तो शुरू हो चुका है, लेकिन इसके ट्रायल के वॉलेंटियर नहीं आ रहे हैं. 6 दिन में महज 45 लोगों को ही कोवैक्सीन का ट्रायल टीका लगा है. हाई कोर्ट ने नगरीय निकाय के वार्ड आरक्षण में राजनीतिक दबाव को लेकर नाराजगी जताई। इसी के साथ प्रमुख सचिव से स्पष्टीकरण तलब कर लिया। वार्ड का पूर्व आरक्षण निरस्त किए जाने के रवैये को याचिका के जरिये चुनौती दी गई है। प्रदेश में जल्द ही निजी मंडिया खुल सकती है। शिवराज सरकार जल्द ही अनुमति देने की तैयारी में है।दरअसल कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 में संशोधन की तैयारी तेज हो गई है। कृषि कानूनों को लेकर कई राज्यों के किसान दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश का किसान असमंजस में है.वही सीहोर के किसान आंदोलनरत किसानों का समर्थन कर रहे हैं.