Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
02-Dec-2020

1 कल सरकारी ऑफिस में डले रहेंगे ताले प्रदेश की शिवराज सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी की याद में 3 दिसंबर को भोपाल में सभी सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का ऐलान किया है. 3 दिसंबर 1984 को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस का रिसाव हुआ था. इस हादसे में कई हजार लोगों की मौत हुई, वही घायल होने वालों की तादाद भी हजारों में थी। 2 परफॉर्मेंस बिगड़ी तो जाएगी सरकारी नौकरी मध्य प्रदेश सरकार अब सरकारी नौकरी में लापरवाही, अनियमितता, भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते की योजना बना रही है। इकसे तहत अपने परफॉर्मेंस में इनमें से किस भी तरह की अनियमित्ता पाए जाने पर सेवामुक्त करने का प्रावधान है। 3 आरक्षण नियमों में बदलाव केंद्र की मोदी सरकार की ओर से सवर्ण गरीबों के लिए दिए गए 10 फीसदी आरक्षण पर मध्यप्रदेश में भी अमल शुरू हो गया है। सचिवालयीन सेवा की सरकारी भर्तियों में अब सवर्णों के लिए 10 फीसदी पद आरक्षित कर दिए गए हैं। 4 किसान आंदोलन के पीछे, दंगा भड़काने वाली ताकते - नरोत्तम मिश्रा किसान आंदोलन पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस पूरे आंदोलन को सीएए और एनआरसी के दंगा भड़काने वाली ताकतों की साजिश बताया है. 5 पूर्व सीएम कमलनाथ ने स्वर्गीय मसानी के शोक कार्यक्रम में हुए शामिल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को गोंदिया में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ससुर और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मसानी के पिता और सीएम शिवराज सिंह चौहान दिवंगत घनश्याम दास मसानी के शोक कार्यक्रम में शामिल हुए। 6 तालाब में नहाने गई तीन बालिकाओं की डूबने से मौत सोहागपुर थाना क्षेत्र के श्यामडीह गांव के मुर्दाहा तालाब में नहाने गई तीन बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। एक बालिका डूबने लगी और उसे बचाने में दूसरी दो बालिकाएं भी डूब गई। 7 नाव पलटने से 5 लोगों की मौत आगर जिले के पचेडी डेम में नाव पलटने से बुधवार को 5 लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने सभी मृतकों की लाश बरामद कर ली है। बताया गया कि सभी लोग रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। 8 माफिया राज पर जारी है कार्रवाई एंटी माफिया अभियान के तहत आज माफिया सुल्ताल उर्फ बब्बू और साबिर के अवैध कब्जे पर निगम बुलडोजर चलाकर कार्रवाई कर रही है। प्रशासन की टीम खजराना और अली इलाके में निर्माण अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई कर रही है। 9 8 दिसंबर को हो सकता है शिवराज कैबिनेट का विस्तार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद एक बार फिर मप्र में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा तेज हो गई है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 7 दिसंबर को भोपाल पहुंच रही हैं, इसलिए माना जा रहा है कि 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। 10 मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सारणी ताप विद्युत केंद्र का किया निरीक्षण मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सारणी ताप विद्युत केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने अनियमितताओं की जांच के निर्देश दिए। वहीं दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश मंत्री ने दिए हैं। 11 आकाश विजयवर्गीय ने किया शिक्षकों का अपमान भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा में सीआरपी लाइन बालिका सरकारी स्कूल की नई इमारत के लिए भूमिपूजन के दौरान शिक्षकोंको लेकर विवादित बयान दे दिया ।आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार शिक्षकों को 40 से 50 हजार रुपए तक का वेतन देती है, लेकिन शिक्षक मट्ठागिरी करते हैं, ध्यान नहीं दिए जाने की वजह से सरकारी शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।