Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
02-Dec-2020

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोरोना वैक्सीन के ट्रायल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने गांधी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मंत्री विश्वास सारंग ने भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन के ट्रायल की व्यवस्थाओं का यहां जायजा लिया, बता दें कि निजी मेडिकल कॉलेज के बाद GMC में इस कोरोना वैक्सीन का ट्रायल होना है। इस दौरान मंत्री सारंग ने बयान देते हुए कहा कि जीएमसी में ट्रायल की पूरी व्यवस्थाएं हो चुकी है ।‌ लेकिन इस ट्रायल में वॉलिंटियर में कमी आ रही है । जिसके चलते जीएमसी में इसका ट्रायल शुरू नहीं हो सका है । और इसके लिए सरकार ने जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है । चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के साथ संभाग आयुक्त कवींद्र कियावत, GMC की डीन डॉ अरुणा कुमार, हमीदिया अधीक्षक डॉ आईडी चौरसिया सहित चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।