Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
02-Dec-2020

पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है । राजधानी भोपाल में पेट्रोल 90 रुपए प्रति लीटर से ऊपर जा पहुंचा है । पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर जनता खासी परेशान है । आम जनता का कहना है कि पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर खासा असर पड़ा है । बढ़ती हुई कीमतों के चलते खाद्यान्न सामग्री भी महंगी हो चली है । जिसके चलते आम जनता ने सरकार से पेट्रोल डीजल पर वैट टैक्स कम करने की मांग की है । तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने प्रदेश और देश की सरकार पर हमला बोला है ।