दिल्ली में बीते एक हफ्ते से चल रहे किसानों के प्रदर्शन पर पहली बार किसी बड़े बीजेपी नेता का ऐसा बयान सामने आया है। मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा है कि किसानों का गुस्सा जायज है क्योंकि लंबे समय से किसानों की उपेक्षा हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात आगामी 8 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी 7 तारीख को भोपाल आएंगी। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके दूसरे दिन 6 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। अभी सीएम शिवराज की टीम में 28 मंत्री है। इंदौर से भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मंच से शिक्षकों के लिए भी विवादित बयान दिया। आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार शिक्षकों को 40 से 50 हजार रुपए तक का वेतन देती है, लेकिन शिक्षक मट्ठागिरी करते हैं, विदिशा जिले के सिरोंज तहसील कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान हड़कंप की स्थिति बन गई। यहां एक किसान दंपत्ति नायब तहसीलदार के दुत्कारे जाने से इतना आहत हुआ कि उसने कार्यालय परिसर में लगे बरगद के पेड़ में नायलॉन का फंदा डालकर फांसी लगाने की कोशिश की फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। राजस्थान से भेड़ चराने शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र पहुंचे एक चरवाहे का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया है. अपहरण करने वाले तीन डकैतों ने 10 लाख की फिरौती भी मांगी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान 7 दिसंबर को मंत्रालय से प्रदेश के सभी कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेंगे। वीसी में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश योजना, कानून व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। इंदिरा सागर बांध स्थित हनुवंतिया टापू पर जल महोत्सव 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक होगा। इससे पहले 8 दिसंबर से टेंट सिटी के आयोजन शुरू होंगे, जो 10 फरवरी तक चलेंगे। राजधानी समेत प्रदेश के किसी भी जिले में हुए सड़क हादसे में दो या इससे अधिक मौत हुईं तो अब संबंधित कलेक्टर-एसपी को भी मौके पर जाकर देखना होगा कि हादसा सड़क निर्माण की कमी के कारण तो नहीं हुआ। ऐसे हर हादसे की रिपोर्ट पीटीआरआई को भेजनी होगी।