1 आत्मनिर्भर डच् का रोडमैप किया पेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में कोरोना की मौजूदा स्थिति और इससे निपटने की तैयारियों के बारे में जानकारी पीएम मोदी को दी। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों के लिए अनिवार्य लाइसेंस की व्यवस्था लागू होना चाहिए। 2 कलेक्टर ने खुद पर ही लगाया जुर्माना राजगढ जिले के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने खुद पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया है । साथ ही जिले के 1139 अधिकारियों.कर्मचारियों पर भी उन्होंने 1लाख 13 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना किया है। यह संभवतरू प्रदेश का पहला मामला है जब खुद पर कलेक्टर ने इस तरह की कार्रवाई की हो। 3 कोरोना को लेकर सरकार सख्त भोपाल इंदौर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर राज्य सरकार चिंतित है । गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बयान देते हुए कहा कि सरकार का भोपाल और इंदौर पर विशेष फोकस है । इन्हें व्यवस्थित करना प्रकार की पहली प्राथमिकता है । और पूर्व की तरह ही इन दोनों शहरों में बनने वाले कंटेनमेंट जोन में आना.जाना पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा । 4 बीजेपी की दादागिरी शिवपुरी जिले बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झलवासा के एक पीड़ित दलित परिवार ने एसपी ऑफिस के बाहर अपना डेरा डालाए परिवार का आरोप है कि गांव में ही रहने वाले दबंग धाकड़ समाज के कुछ लोगो ने भाजपा पर वोट नही डालने पर हमारे खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करा दीए जिससे हम लोग गांव में नही रह पा रहे है 5 आईजी की क्लास इंदौर में मंगलवार को पुलिस का सालाना सम्मेलन आयोजित किया गया। पुलिस महकमे में कमियां और सुधार की गुंजाइश को ध्यान में रखते हुए वार्षिक निरीक्षण के दौरान लगे आईजी के दरबार मे इंदौर आईजी योगेश देशमुख ने कमियों पर ध्यान दिलाते हुए अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को जमकर फटकार भी लगाई। 6 मां के दर्शन करने पहुंचे भक्त ने मंदिर में जीभ काटकर चढ़ाई देश के इकलौते मां शारदा मंदिर में एक भक्त मां शारदा की भक्ति में इतना सराबोर हो गया कि दर्शन के दौरान उसने अपनी जीभ काटकर मां के मंदिर में चढ़ा दी। परिजनों ने जैसे ही खून से लथपथ युवक को देखा तो उन्होंने आनन.फानन में उसे सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती कराया। जहां युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है 7 बेअसर रहा नाईट कर्फ्यू राजधानी में शासन द्वारा 21 नवंबर से रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू है। इतना ही नहीं नाइट कर्फ्यू लगने के बाद संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी दोगुना हो गया है। 8 शहडोल में 6 बच्चों की मौत के बाद गर्माई सियासत मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के कुशाभाऊ में बच्चों की लगातार हो रही मौत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपात बैठक बुलाई है। बीते 48 घंटे में 6 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। वहीं मामले को लेकर ब्डभ्व् ने जांच के आदेश दिए हैं। 9 भोपाल में 54 साल बाद बन सकता है नया रिकॉर्ड भोपाल में इस बार नवंबर में रात का न्यूनतम तापमान 15 दिन से ज्यादा बार सामान्य से कम रहा है। इस आधार पर मौसम विभाग इस बार राजधानी में दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जता रहा है।