Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Dec-2020

मध्‍यप्रदेश में ट्राईफेड द्वारा आयोजित 1 से 10 दिसंबर तक चलने वाले 10 दिवसीय वर्चुअल आदि महोत्‍सव का मंगलवार को केन्‍द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मु्ंडा वर्चुअल रूप से शुभारम्भ किया । इस अवसर पर जनजातीय कार्य राज्‍यमंत्री रेणुका सिंह, मध्‍य प्रदेश की जनजातीय विकास मंत्री मीणा सिंह, ट्राईफेड अध्‍यक्ष रमेश चन्‍द मीणा , ट्राइफेड के एमडी, मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय प्रबंधक जे.एस. शेखावत सहित ऑन लाइन अतिथि उपस्थित थे । कोरोना को देखते हुए इस वार यहाँ महोत्सव ऑनलाइन मनाया जा रहा है। ट्राइव्स इंडिया प्लेटफार्म पर आदिवासियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प और हस्तकला आप घर बैठे ऑनलाइन खरीद सकते है। ट्राईफेड के एमडी प्रवीर कृष्ण ने कहा कि इस बार विर्चुअल आदि महोत्सव के जरिये आदिवासी उत्पादों को ग्लोबल पहचान मिलेगी।