Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Dec-2020

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी काला कानून का जिस तरह से देश भर में विरोध हो रहा है । किसान हित में हम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जो अपने आप को किसानपुत्र कहते है उनसे मांग करते हैं कि मप्र सरकार की तरफ से किसान विरोधी इस कानून को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजे साथ ही विधानसभा से भी संकल्प पास करके इस काले कानून को वापस लेने की अपील की जाए । यह मांग मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से की गई है । कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने बयान देते हुए सीएम शिवराज से दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर किसानों के व्यापक हित में केंद्र सरकार से बात करने की मांग की है ।