मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार एक तरफ जहां लव-जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार कर रही है.वही शहडोल जिले के धमतरी थाना क्षेत्र से आया है. जहां दो वर्ष पहले एक मुस्लिम लड़के से शादी करने वाली लड़की ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है. उसका कहना है की इरशाद और उसके परिवार द्वारा उसकी संस्कृति अपनाने और उर्दू और अरबी भाषा सीखने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है. फिलहाल लड़की की शिकायत पर उसके पति इरशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है. मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में शादी में बारात निकालने के दौरान फायरिंग करते समय बड़ा हादसा हो गया। बंदूकधारी बराती ने पहला फायर तो आसमान में किया। वहीं दूसरा फायर करते समय बंदूक नीचे झुक गया। जिससे फायर जमीन पर हो गया और गोली सीधे घोड़ी चालक, फोटो ग्राफर सहित महिलाएं को लग गई। हादसे में सभी गंभीर रुप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में हैं. वो आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर रहे हैं. इस मुलाकात में राज्य में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और बाज़ार में मांग बढ़ाने पर चर्चा होगी. आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के ड्राफ्ट को भी पीएम के सामने रखेंगे. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार देर रात राजधानी भोपाल के विद्यानगर सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा- ट्रिपिंग क्यों हुई और कितनी देर के लिए हुई। प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1383 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 206128 हो गई है।