राज्य
सिख धर्म के संस्थापक साहिब श्री गुरु नानक देव जी का 551 वां प्रकाश पर्व सोमवार को पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया । प्रकाश पर्व के मौके पर शहर के अलग-अलग गुरुद्वारों में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए कई कार्यक्रम आयोजित हुए । इसी कड़ी में गुरुद्वारा श्री अकाल गढ़ साहिब ट्रांसपोर्ट नगर कोकता में भी गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।