Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
30-Nov-2020

गुरु नानक देव जी की जयंती पर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा संत नगर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे । जहां उन्होंने भोपाल के ईदगाह हिल्स को लेकर बड़ा बयान दिया । प्रोटेम स्पीकर ने बयान देते हुए कहा कि इस इलाके में 500 साल पहले गुरु नानक देव के चरण पड़े थे । इसलिए इस इलाके को गुरुनानक टेकरी कहा जाए । और पहले इस इलाके को इसी नाम से जाना जाता था । लेकिन बाद में यह ईदगाह हिल्स हो गया । उनके इस बयान का मध्य प्रदेश सिख समाज के अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह गिल ने भी समर्थन किया है ।