राज्य
सोमवार को राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंचे । भोपाल दौरे के दौरान उन्होंने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कृष्णा गौर के निवास पर पहुंचकर उनसे भेंट की । और उपचुनाव में बेहतर काम करने के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया । इस दौरान उन्होंने किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को लेकर बयान देते हुए कहा कि नए कृषि विल से किसानों को सुरक्षा और स्वतंत्रता दोनों मिली है । इस विधेयक के आने के बाद अन्य व्यापारियों की तरह किसान भाइयों को भी अपनी फसलों के लिए पूर्णता बेचने की स्वतंत्रता मिली है ।