राज्य
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गोविंद सिंह राजपूत के मंत्री मंडल में शामिल होने को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार बताया । उन्होंने बयान देते हुए कहा कि अभी वह मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर कुछ भी कहने की पोजीशन में नहीं है । और जब मुख्यमंत्री जी और पार्टी चाहेगी तब मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा और शपथ हो जाएगी । और अभी तक इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री या फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी किसी प्रकार की कोई चर्चा नहीं हुई है ।