Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Nov-2020

1 होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा थाना क्षेत्र के आयपा गांव में जमीनी विवाद के चलते अपने ही परिवार के 12 साल के बच्चे सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया वह रूह कंपा देने वाली है। शनिवार को आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। दोपहर करीब 12 बजे नौ लोग मिलकर ट्रैक्टर से कुंवर सिंह के घर पहुंचे। आरोपियों ने दोनों को ट्रैक्टर के पीछे बांधा और घसीटते हुए करीब एक किलोमीटर दूर अपने घर लेकर आए। इसके बाद यहां दोनों को फाटक के पीछे बांधकर लाठियों और लोहे के सरियों से पीटा। दोनों के हाथ पैर तोड़ दिए। बाद में ट्रैक्टर से बांधकर घसीटते हुए गांव में बीच रोड पर लेकर आए। यहां कुंवर सिंह का 12 वर्षीय बेटा आयुष भी आ गया। आरोपियों ने उसकी भी पिटाई की। इसके बाद तीनों को ट्रैक्टर से कुचल दिया। वारदात के बाद तीन आरोपियों ने ट्रैक्टर समेत थाने में सरेंडर कर दिया। शाम तक पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, तीन आरोपी फरार हैं। 2 प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने स्वर्गीय ससुर घनश्याम दास मसानी की अस्थियां संगम में विसर्जित करने के लिए शनिवार को प्रयागराज पहुंचे थे. उनके साथ पत्नी साधना भी आई थीं. अस्थियां विसर्जित करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन और लव जिहाद के मुद्दे पर पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए. शिवराज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को भड़का रही है. मध्य प्रदेश में भी उनकी तरफ से ऐसी कोशिश हो चुकी है. किसानों में भ्रम फैलाकर और उन्हें भड़का कर हिंसक आंदोलन कराना चाहती है. पंजाब और हरियाणा में कांग्रेस यही काम कर रही है. भाजपा किसानों से अपील कर रही है कि कृषि सुधारों से संबंधित तीनों कानून उनके हित में हैं. पीएम मोदी जैसा कोई किसान हितैषी हो ही नहीं सकता है. इसलिए वे विरोध प्रदर्शन न करें. 3 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के जिन जिलों में कोरोना संक्रमण अधिक है, वहां क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सलाह अनुसार वैवाहिक आयोजनों में संख्या संबंधी प्रतिबंध लगाया जाएं, परंतु जिन जिलों में प्रकरण कम हैं, वहां वैवाहिक आयोजनों पर अनावश्यक प्रतिबंध न लगाए जाएं। मास्क न लगाने तथा कोरोना संबंधी अन्य असावधानियां बरतने पर कुछ समय के लिए ओपन जेल में रखा जाए। जो लोग होम आइसोलेशन में हैं, उनके घर के बाहर तत्संबंधी सूचना प्रदर्शित की जाए, जिससे वे घर से बाहर न निकलें। 4 शुक्रवार को इंदौर शहर में 568 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। यह लगातार सातवां दिन है जब एक ही दिन में कोरोना के 500 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 41 हजार 90 पर पहुंच गई है। तीन कोरोना संक्रमित मरीजों ने बीमारी से दम तोड़ दिया। भोपाल शहर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से शहर में रोज 300 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। 5 शनिवार सुबह जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 की तरफ ईरानी डेरे का अतिक्रमण हटाने पहुंची। सुबह से ही करीब 12 हजार वर्गफीट पर अवैध कब्जे और निर्माण को जेसीबी मशीन से हटाया गया। हालांकि यहां पर दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान हटा दिया। दुकानदार खुद आज सुबह-सुबह अपनी दुकानों पर पहुंचे और दुकान में रखे सभी सामानों को अपने साथ ले गए। डेरे के अंदर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। मौके पर लोगों ने नारेबाजी भी की। 6 निकाय चुनाव दो और पंचायत चुनाव तीन चरण में कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग इसके हिसाब से तैयारियों में जुटा है। प्रदेश के 344 निकायों और 23 हजार पंचायतों में चुनाव कराए जाने हैं। पिछले पंचायत चुनाव में करीब 3.42 करोड़ मतदाता थे, नगरीय इलाकों में इनकी संख्या 1करोड़16 लाख थी। पंचायत चुनाव में ज्यादा पद व मतदाता होने से उसमें अधिक समय लगेगा। इस बार पंचायत चुनाव के लिए 74 हजार 500 और निकाय चुनाव में 23 हजार बूथ बनाने की तैयारी है। 7 एंटी माफिया एक्शन के नाम पर बिल्डर को ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए नगर निगम का सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा पकड़ा गया है। उसने 50 लाख रुपए की मांग की थी। बातचीत कर 25 लाख रुपए में डील हुई। इसके बाद शनिवार दोपहर पांच लाख रुपए की पहली किश्त देने बिल्डर धर्मेन्द्र पहुंचा। जैसे ही सिटी प्लानर ने रिश्वत की रकम हाथ में ली ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सिटी प्लानर को तत्काल यूनिवर्सिटी थाना ले जाया गया है। वहां उनसे पूछताछ की जा रही है। शहर के बड़े कारोबारी धर्मेन्द्र भारद्धाज की थाटीपुर के सुरेश नगर में 19 हजार स्क्वॉयर फीट जमीन है। जिस पर वह मल्टी बनाना चाहते हैं। 8 कुछ दिन पूर्व बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान निवार का असर अभी भी बना हुआ है। उसके प्रभाव से मध्यप्रदेश में हवाओं की रफ्तार बढ़ी हुई है। उधर एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में तूफान उठने की हलचल शुरू हो गई है। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में गहरा कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इसके धीरे-धीरे और शक्तिशाली होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के संकेत मिले हैं। यह तूफान तीन दिसंबर के आसपास तमिलनाडु के तट से टकराएगा। उधर उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं के कारण शुक्रवार से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। इससे ठंड के तेवर तीन-चार दिन में काफी तीखे होने की संभावना है। 9 बीते साल 25 दिसंबर 2019 को ग्वालियर व्यापार मेले का औपचारिक शुभारंभ राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कर दिया गया था, मगर इस साल मेले के लिए हर प्रकार के समीकरण बदल चुके हैं। कोरोना संकट को देखते हुए अभी तक मेले की झंडी नहीं उठ सकी है, और न हीं मेले की 1 फीसदी भी अभी तक तैयारी हुई है। जबकि बीते साल इन दिनों तक मेले में झूले लगना, पार्किंग बनना, सफाई, शौंचालय आदि बनना प्रारंभ हो गए थे, लेकिन इस साल इन सभी कामों के लिए टेंडर भी नहीं हुए हैं। वहीं व्यापारी वर्ग मेला न लगने की आशंका के चलते खासा परेशान है, क्योंकि ऐतिहासिक व्यापार मेला ग्वालियर-चंबल के व्यापार के लिए खासा मायने रखता है। 10 इंजीनियरिंग कॉलेज के 31 छात्रों को नगर निगम ने ठग लिया है। एक महीने से अधिक तक संपत्ति कर का सर्वे कराने के बाद इन छात्रों को मानदेय देने की बारी आई तो नई शर्त थोप दी कि एक छात्र द्वारा 50 घर का सर्वे करने को एक दिन का काम माना जाए। खास बात यह है कि दो छात्र एक टीम के रूप में काम करते हैं, यानी दोनों छात्रों को मिलकर एक दिन में 100 घरों का सर्वे करना होगा। इन छात्रों ने पिछले तीन दिन से काम बंद कर दिया है और वे मानदेय के लिए अलग-अलग समूह में आईएसबीटी से माता मंदिर के चक्कर काट रहे हैं। 11 भोपाल में दो मेडिकल कॉलेजों में कोरोना के टीके कोवैक्सीन का ट्रायल होना था, लेकिन गांधी मेडिकल कॉलेज केवल ट्राय करता रहा। इसके उलट पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन के टीके आ गए और 27 नवंबर से ट्रायल भी शुरू हो गया। जीएमसी में ट्रायल रुकने की सबसे बड़ी वजह एथिकल कमेटी की क्लीयरेंस में देरी और हमीदिया अस्पताल में चल रहा कंस्ट्रक्शन रहा। सरकारी तैयारियों के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि अब जल्द ही ट्रायल दूर करने के लिए फिर से ट्राय किया जा रहा है।