Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Nov-2020

पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रदेश के 30 हजार से अधिक शासकीय स्‍कूलों में चयनित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को तत्‍काल शुरू करने की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि इन पदों पर भर्ती प्रक्रियाएं कांग्रेस सरकार ने पूरी कर ली थीं। इसके अं‍तिम चरण में मात्र दस्‍तावेजों का सत्‍यापन किया जाना था, लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद ये प्रक्रिया रुक गई। इससे चयनित अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है और शिक्षा व्‍यवस्‍था पर भी गलत असर पड़ रहा है।कमलनाथ ने कहा कि 'कोरोना और परिवहन व्‍यवस्‍था उपलब्‍ध न होने की आड़ में भाजपा ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। आज अनलॉक व्‍यवस्‍था हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अभी भी भर्ती प्रक्रिया को रोक कर रखा गया है।