राज्य
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को बड़ी राहत मिली है । हाई कोर्ट ने विधायक आरिफ मसूद की जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है । और उन्हें जमानत दे दी है । गौरतलब है कि 25 नवंबर को हाई कोर्ट में उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई थी । इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था । कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने फ्रांस में हुई घटना को लेकर राजधानी भोपाल के इकबाल मैदान पर प्रदर्शन किया था । जिसके बाद उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज किया गया था ।।।