हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा से भाजपा विधायक संजय शाह का एक वीडियो वायरल जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक संजय शाह हाथ में डंडा लेकर ग्रामीणों को धमकाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में विधायक अभद्र भाषा में ग्रामीणों धमकी देते दिखाई दे रहे रहे हैं. वीडियो 20 दिन पुराना बताया जा रहा है और यह ग्राम सोनपुरा का है। बताया जा रहा है कि विधायक निधि से बने यात्री प्रतीक्षालय पर लगे विधायक के पोस्टर को किसी व्यक्ति ने फाड़ दिया था इस बात को लेकर विधायक नाराज है. भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ़ मसूद को जबलपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गयी है. एचसी ने मसूद को अग्रिम ज़मानत दे दी है. आरिफ मसूद पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज है. भोपाल के इक़बाल मैदान में फ़्रांस के ख़िलाफ प्रदर्शन के दौरान उन्होंने जो भाषण दिया था, उसे भड़काऊ माना गया. उसके बाद मसूद पर गैर ज़मानती धाराओं में केस दर्ज किया गया था. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) और भारत बायोटेक इंटरनेशनल की कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल शुक्रवार को भोपाल के पीपुल्स मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा। इसके लिए भारत बायोटेक ने कॉलेज को अपनी कोवैक्सीन के 1 हजार डोज भेज दिए हैं। यहीं रजिस्ट्रेशन कराने वाले पहले वॉलेंटियर को टीका लगेगा। इसका बूस्टर डोज 28 दिन बाद लगाया जाएगा। इस दौरान ट्रायल में शामिल प्रत्येक वॉलेंटियर के सेहत की मॉनीटरिंग की जाएगी। शहर में करीब 2 से 3 हजार लोगों को डोज लगाई जाएगी। प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज की चुनौती अब भी बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यहां वैक्सीन के 4 करोड़ डोज को -2 से 8 डिग्री तापमान में स्टोर करने की क्षमता है, लेकिन जरूरत 6 से 7 करोड़ डोज स्टोरेज की है। इस कमी को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने पांच वॉकिंग फ्रीजर और इतने ही कोल्ड रूम मप्र को देने की बात कही है। इसमें प्रत्येक के अंदर 25 से 30 लाख डोज रखी जा सकती है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि भारत सरकार दो या तीन चरणों में इन्हें उपलब्ध कराएगी। राजधानी में कोराेना की रफ्तार लगातार तेज बनी हुई है। गुरुवार को 325 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। ये पहला मौका है जब लगातार 8 दिन तक 300 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। 19 नवंबर को 381 मरीज मिले थे। इसके बाद से यह सिलसिला लगातार जारी है। इस दौरान मरीजों की संख्या कम हुई, लेकिन आंकड़ा 300 के नीचे नहीं गया। यही वजह है कि पिछले 8 दिनों में कोरोना के नए 2620 मरीज सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही शहर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हजार 951 हो गई है। गुरुवार को पांच मरीजों की मौत हुई। 19 अक्टूबर के बाद शहर में कोरोना से इतनी जानें गई हैं। धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में फरार कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की पुलिस को बिहार चुनाव प्रचार से वापसी के बाद आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली थी। इधर, उनकी तलाश में पुलिस लगातार उनके घर, कॉलेज और कार्यालय समेत अन्य जगहों पर लगातार दबिश दे रही है। उनका मोबाइल भले ही स्विच ऑफ है, लेकिन वे सोशल मीडिया पर ऑनलाइन हैं। वहीं, गुरुवार को भी अग्रिम जमानत की याचिका पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। भोपाल जिला अदालत तक पहुंचने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में लगभग 500 पुलिसकर्मी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि मंत्री आराम से न बैठें। अब एक मिनट का समय भी व्यर्थ नहीं गंवाना है। सरकार बहुमत में आने के बाद जिम्मेदारी भी बढ़ी है। अब हर माह विभागों की रेटिंग की जाएगी। मंत्रियों को हर माह रिपोर्ट कार्ड पेश करना होगा। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को सलाह दी है कि वे अपने विभाग में अपनी पकड़ मजबूत बनाएं। वे हर सोमवार को विभाग की समीक्षा भी करें। राजा भोज एयरपोर्ट से दिसंबर के तीसरे सप्ताह के दौरान नई एयरलाइन्स फ्लाय बिग अपने ऑपरेशन्स शुरू करेगी। कंपनी के बेस स्टेशन इंदौर से यह फ्लाइट्स भोपाल, जबलपुर, रायपुर व अहमदाबाद रूट के लिए शुरू की जाएंगी। एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक इस महीने के अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह के दौरान कंपनी की प्रूविंग फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। उसके बाद डीजीसीए से कंपनी को फ्लाइट संचालन की अनुमति दे दी जाएगी। होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना मरीजों के घर से निकलने वाला वेस्ट, म्युनिसिपल वेस्ट के साथ ही उठाया जा रहा है। इससे ना सिर्फ निगम के कर्मचारियों के संक्रमित होने की आशंका है बल्कि पूरा कचरा कोरोना संक्रमित होने से कोरोना का संक्रमण व्यापक स्तर पर फैलने का खतरा बढ़ रहा है। सीपीसीबी की गाइडलाइन की अनदेखी का खुलासा खुद नगर निगम की कचरा कलेक्शन वाली गाड़ियों पर तैनात कर्मचारियों ने किया है। नगर निगम चुनाव को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। एक तरफ राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं, दूसरी तरफ प्रदेश के नगर निगमों में महापौर और नगरपालिकाओं में अध्यक्ष पद का आरक्षण कब होगा, यही तय नहीं है। इसके आरक्षण के बाद ही आयोग चुनाव कार्यक्रम घोषित कर सकता है। प्रदेश के नगरीय निकायों में मतदाता सूची को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। 16 दिसंबर तक यह पूरा हो जाएगा। कृषि उपज मंडियों में अब व्यापारियों से मंडी शुल्क डेढ़ रुपए की जगह 50 पैसे प्रति 100 रुपए ही लिया जाएगा। अभी यह छूट 14 नवंबर से अगले तीन महीने तक की अवधि के लिए दी गई है। तीन महीने बाद इसकी समीक्षा कर आगे के लिए फैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि अगले तीन माह यदि मंडियों की आय से उनके संचालन, उनके रखरखाव और कर्मचारियों के वेतन-भत्तों की व्यवस्था करने में परेशानी नहीं होती है, तो सरकार इस छूट को आगे भी जारी रख सकती है।