Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-Nov-2020

1 छिंदवाडा में बने हुए मकान और योजनाओं अंतर्गत बनाए जा रहे मकान जैसे पीएम आवास, आनंदम सिटी फिलहाल औसत भूकंप के लिए सुरक्षित हैं, ऐसा दावा है नगर निगम का। इन दिनों आए दिन सिवनी में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है छिंदवाडा भी शिवनी से सटा हुआ क्षेत्र है जहां लोगों के मन मे सवाल उठ रहे है कि यदि जहां भूकंप आया तो क्या स्थिति बनेगी। इस संबंध में जब नगर निगम छिंदवाडा के सहायक यंत्री बीएफ मनवारे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पहले ही भूकंप रोधी मकानों का निर्माण किया जा रहा है यदि औषध भूकंप आया तो मकानों को नुकसान नहीं होगा। बाईट - बीएस मनवारे 2 भारतीय संविधान दिवस पर निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को ओबीसी एसटी एससी के संयुक्त तत्वाधान में याद करते हुए स्थानीय अंबेडकर तिराहे पर पहुचकर उनके इस अमूल्य योगदान के लिए उनहे शत शत नमन किया गया। इस मौके पर ओबीसी महासभा के अध्यक्ष दीपक वंदेवार सहित भीम सेना के अध्यक्ष शिवम पहाड़े और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 3 जिले में कोरोना के बढ़ रहे आंकड़ों में आठवीं वाहिनी विशेष ससस्त्र बल के 21 जवान पॉजिटिव है । अधिकारियों ने पहले पीटीएस में ही संक्रमितों के लिए विशेष व्यवस्था की थी। बाद में 15 जवान अस्पताल में भर्ती हैं शेष होम आइसोलेशन में है बता दें कि यह जवान बाहर ड्यूटी करने के दौरान ही पाजिटिव हुए हैं जिनका लगातार टेस्ट करवाया जा रहा है। 4 मध्य प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में व्यापारियों से लिए जाने वाले मंडी शुल्क की राशि अब डेढ़ रु. के स्थान पर 50 पैसे प्रति सैकड़ा होगी। यह छूट 14 नवंबर 2020 से आगामी 3 माह के लिए रहेगी। 3 महीने बाद इस छूट के परिणामों का अध्ययन कर आगे के लिए निर्णय लिया जाएगा।छूट की अवधि में यदि मंडियों को प्राप्त आय से मंडियों के संचालन, उनके रखरखाव एवं कर्मचारियों के वेतन भत्तों की व्यवस्था सुनिश्चित करने में कठिनाई नहीं होती है, तो राज्य शासन द्वारा इस छूट को आगे भी जारी रखा जा सकता है। 5 चाहे सरदर्द हो या मिर्गी, याफिर चक्कर आना, बेहोषी ,लकवा ब्रेन हेमरेज दिमागी बुखार, गर्दन-पीठ दर्द, चलते समय लडखडाना, मांसपेषियों में अकडन नींद व भूलने की समस्या सहित मस्तिष्क से जुडी हुई दर्जनों परेषानियों का समाधान आज आरोग्य हास्पिटल की न्यूरो फिजिषियन की ओपीडी में हुआ। ब्रेन मैपिंग की गई’नर्व कंडक्षन एवं ईसीजी लिए गए। और एक ही दिन में 40 मरीजों का उपचार किया गया। उपचार फेमस चिकित्सक डॉ अमृत बंसोड़ के द्वारा आज सुबह 11 से 5 बजे तक किया गया। जानकारी के अनुसार अब प्रत्येक दूसरे एवं चैथे गुरूवार आरोग्य हास्पिटल में दिमागी परेषानियों का इलाज किया जाएगा; 6 कोविड आइसोलेषन में भर्ती मरीजों की संख्या बढकर 126 हो चुकी है। दीपावली के पहले से लेकर अब तक करीब 75 पाजिटिव मिल चुके है। मीडिया बुलेटिन के अनुसार गुरूवार को भी 16 पाजिटिव दर्ज हुए। अब भी 282 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। बता दें कि अधिकारियों के निर्देष के बावजूद लोग मास्क एवं सोसल डिस्टेंसिंग के प्रति संवेदनषील नहीं है जिससे आने वाले दिनों में स्थितियां और गंभीर हो सकती हैं 7 देश भर में केंद्रीय कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में हड़ताल किया इसी तारतम्य में पोस्टऑफिस के भी कर्मचारियो ने हड़ताल करके अपना मांगो के समर्थन में नारे लगाए। बाईट 8 जुन्नारदेव में भी निजी करण के विरोध सहित सहित कई मांगो के समर्थन में यूनाइटेड फोरम के अध्यक्ष एसके गुप्ता कार्यपालन अभियंता की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर आंदोलन का शंखनाद किया द्ययह आंदोलन द्य जिसमें जुन्नारदेव संभाग के सहायक अभियंता राजीव रंजन, कनिष्ठ अभियंता डिक्सन सिंह, संयोजक सुनील कुमार सूर्यवंशी, लाइनमैन इंस्पेक्टर सरवन लाल भलावी, अशोक काकडे,   सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे। 9 भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष में नगर में भव्य संविधान रथ यात्रा निकाली गई। संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, बुद्ध वंदना लेकर सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया, इस दौरान विधायक विजय चैरे, नगर पालीका अध्यक्ष लक्ष्मण चाके,भारतीय बौद्ध महासभा के बी,एल बागडे, आदि मौजूद रहकर सक्रिय भागीदारी निभाये। 10 जुन्नारदेव संविधान दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री द्वारा केवडिया गुजरात से संविधान के मूल्यों एवं सिद्धान्तों के संबंध में संविधान की उद्देशिका के वाचन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण का नगर पालिका कार्यालय में किया गया स इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सत्येंद्र सिंह शालवार, उपयंत्री देवेन्द्र डेहरिया, लेखापाल मुकेश चोरसिया, राजस्व निरीक्षक आर के सोनी , ,सहित निकाय के सभी अधिकारी- कर्मचारियो ने निष्ठा की सपथ ली। 11 श्री राम नाम सेवा समिति के तत्वधान में वायु प्रदूषण को रोकने हेतु जन जागरूकता अभियान आरंभ किया गया। समिति के ऑटो वाहन द्वारा शहर के अलग-अलग हिस्सों में प्रचार प्रसार करने हेतु, अविनाश चंद्र करेरा क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा हरी झंडी दिखा कर अभियान की शुरुआत की गई। ,,, समिति के सदस्य राज साहू ने बताया कि वायु प्रदूषण भयावह हो चुका है आने वाले समय पर स्थिति बहुत ही खतरनाक हो सकती है सबसे प्रदूषित 20 शहरों में 14 शहर सिर्फ हिंदुस्तान के हैं। 12 जुन्नारदेव मोहन कालरी मोआरी में संयूक्त मोर्चा के द्वारा की जा रही हड़ताल का सभी मजदूरों ने समर्थन किया द्य कामगार घर से ही नहीं आये द्य हड़ताल का समर्थन किया, और नारे लगाते हूए सरकार का विरोध किया द्य निजि करण का विरोध किया द्यजिसमे इंटक से भगवान दीन यादव, एच. एम. एस. जगदीश तिवारी, एटक से मूरारी, सीटू अमरनाथ आदि उपसथित रहे द्य जानकारी के अनुसार कुल 1563 मेसे आज लगभग 407ही काम गार कन्हान ऐरिया में डियूटी पर आये द्य 13 जुन्नारदेव मे संविधान दिवस के अवसर पर डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया गयाद्य जिसमें भारतीय बौद्ध महासभा के संरक्षक रामनाथ उबनारे अध्यक्ष उमेश अतुलकर उपाध्यक्ष  आर . एन तेलंग, सचिव जितेंद्र मोहरे, सहायक सचिव गौतम भर कर, अतुल वाईकर, कृष्णकांत चैरसिया , राजू मांडवी, ने संविधान दिवस की शपथ ली द्य 14 जिला भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें भाजपा की कार्यप्रणाली एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु कार्यकर्ता को तैयार करने के लिए उद्देश्य सिवनी के पूर्व विधायक नरेश दिवाकर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में विवेक साहू पूर्व विधायक रमेश दुबे पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे। 15 गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने संविधान दिवस पर बाबा साहब अंबेडकर को याद किया। इस दौरान कार्यवाहक जिला अध्यक्ष कपिल सोनी, सुभाष बेलवंशी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नकुल भलावी, परासिया विधानसभा अध्यक्ष रंजीत बाबू, उपाध्यक्ष रोनित मर्सकोले, जितेंद्र साहू, अरुण युवनाती , उपस्थित रहे। 16 नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 23नवम्बर को 94 सरकारी प्लाटों को बेचने के निविदा निकली और अगले दिन सुबह निगम खुलने के पहले ही सारी जमीनें बिक भी गई, ऐसा आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्षद दल पूर्व नेता प्रतिपक्ष असगर वासु अली के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए जांच की मांग की उन्होंने गरीबों के हितों की अनदेखी करते हुए एक बड़े राजस्व की हानि होने का आरोप निगम अधिकारियों पर लगाया। बाईट 17 सौसर में जेसीओ कम्पनी के कामगार फिर कम्पनी के खिलाफ आंदोलन कर रहे है। बताया गया ह कि कंपनी संचालक ने पहले की मागे मानने के बाद भी पूरी नही की। इसके कारण एक बार फिर कम्पनी के खिलाफ मजदूर लामबंद होकर हड़ताल कर रहे है। 18 राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आज 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस पर जिले की राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न इकाइयों में संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। इस अवसर पर एनएसएस के वॉलिंटियर्स एवं विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे । 19 केन्द्रीय कर्मचारियों के साथ साथ आज देष के सरकारी बैंक कर्मचारी भी निजीकरण के विरोध सहित कई मांगों के समर्थन पर हडताल में षामिल रहे जिससे बैंक पहुचने वाले कई ग्राहकों को जानकारी नहीं होने से काफी परेषानी हुई उन्होने बाहर खडे गार्ड से अगले दिन की जानकारी भी मांगी। 20 यातायात और कोतवाली पुलिस ने मास्क अभियान चलाया, तो जन जागरूकता की पोल खुलने लगी कोई मास्क जेब में रखे हुए था तो कोई दाढ़ी में लटका कर चल रहा था ऐसे में कोरोना संक्रमण को मात कैसे दिया जा सकता है ऐसे लोगों का पुलिस ने चालान किया जोया तो मास्क नहीं लगाए हुए थे या फिर जेब में रखकर वाहन चला रहे थे। 21 भारतीय किसान संघ की जिला इकाई द्वारा उमरेठ तहसील की ग्राम पंचायत कुंडाली कला से सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया ।इस दौरान पंचगव्य जैविक कृषि विशेषज्ञ पर्यावरणविद राजेश शर्मा स्वदेशी, अजय शुक्ला प्रांतीय संगठन सदस्य, वन मित्र रविंद्र सिंह कुशवाहा, जिला भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष मेर सिंह चैधरी, जैविक प्रकोष्ठ प्रमुख सुंदर लाल नागवंशी ,कुंडाली कला सरपंच राकेश बेलवंशी ,,अरविंद पटेल और रामा राव लाड़े मंत्री उपस्थिति रहे।