राज्य
सोलर मैन ऑफ इंडिया के रूप में पहचाने जाने वाले प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी अब मध्य प्रदेश में सोलर एनर्जी (Solar energy) के ब्रांड एंबेसडर होंगे. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में सोलंकी की सोलर एनर्जी स्वराज यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस बस में सोलंकी खुद मौजूद रहेंगे और अगले 11 साल तक मध्यप्रदेश के साथ देशभर में जागरूकता अभियान चलाएंगे. राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चेतन सोलंकी की बनाई गई सोलर बस का निरीक्षण किया और सोलर ऊर्जा से चलने वाले एक घर का भी जायजा लिया. इस बस में सोलंकी 11 साल तक सोलर एनर्जी स्वराज यात्रा करेंगे.