Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Nov-2020

1 कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देश दुनिया के साथ ही सागर भी इसका कहर भोग रहा है। बुधवार को सागर के 26 वर्षीय डॉक्टर शुभम उपाध्याय कोरोना के कहर से शापित हो गए। उन्होंने उपचार के दौरान भोपाल में दम तोड़ दिया। उनके इलाज के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक करोड़ रूपए सहायता देने की घोषणा की थी लेकिन इससे पहले ही शुभम कोरोना का शिकार हो गए। शुभम के स्वास्थय को लेकर सागर में लोग न केवल धन जुटा रहे थे बल्कि उनकी सलामती के लिए दुआएं भी की जा रही थी। 2 गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कश्मीरी पंडितों को लेकर कहा है कि मध्य प्रदेश में रह रहे निर्वासितों की रोशनी एक्ट के तहत यदि कश्मीर में जमीन हड़पी गई है तो वे गृह मंत्रालय में आवेदन करें। मध्य प्रदेश सरकार जमीन वापस कराने के लिए हर संभव प्रयास करेगा और इसको लेकर केंद्र सरकार से अपील करेगी। मिश्रा ने कहा कि कश्मीर में रोशनी एक्ट के नाम पर अंधेरा फैलाने का काम किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक्ट कांग्रेस की ओर से पैदा किया गया अभिशाप है। कुछ लोगों ने आतंकवाद से हाथ मिलाकर रोशनी के नाम पर कश्मीर में अंधेरा फैलाया। 3 राजधानीवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो शहर में बैंगलुरु की तर्ज पर जल्द ही अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी खुल सकती है। इसके लिए जिला प्रशासन ने कान्हासैया में 50 एकड़ जमीन आरक्षित करने का प्रस्ताव मप्र शासन को भेज दिया है। यह प्रस्ताव नए नजूल व्यवपवर्तन नियम के तहत भेजा गया है। इसके लिए बाकायदा 13 करोड़ र्स्पये का प्रीमियम और भू-भाटक भी जमा कर दिया गया है। वहीं जमीन आवंटन के लिए 10 हजार 100 रुपए की राशि अलग से जमा भी करवा दी गई है। वेबजीआइएस के माध्यम से यह कार्रवाई की जा रही है। अब इस प्रस्ताव पर राज्यस्तरीय कमेटी निर्णय लेगी। दरअसल, कान्हासैया में खसरा नंबर 40 व 51 जो की सरकारी जमीन के नाम पर राजस्व रिकार्ड में दर्ज है, उस जमीन को यूनिवसिर्टी को दिया जा रहा है। राजस्व रिकार्ड में यह जमीन खेती की जमीन के नाम से दर्ज है। इस जमीन को डायवर्ट किया जाएगा। 4 लव जिहाद के खिलाफ प्रस्तावित बिल का ड्राफ्ट तैयार करने की कवायद तेज हो गई है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंत्रालय में अफसरों के साथ बैठक की और कानून को सख्त करने की जानकारी दी। गृह मंत्री ने कहा कि लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाया जा रहा है। कानून में दोषियों को 10 साल की सजा का प्रावधान किया जाएगा। पहले यह सजा 5 साल प्रस्तावित की गई थी। मिश्रा ने बताया कि यदि मर्जी से धर्म बदलना हो तो 1 महीने पहले कलेक्टर को आवेदन देने का प्रावधान किया जा रहा है। बैठक में अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा सहित अन्य वरिष्ठ अफसर भी मौजूद रहे। 5 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सुबह बांधवगढ़ के जंगल में कुर्सी-टेबल लगाकर आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश को लेकर चिंतन-मनन किया। मुख्यमंत्री उमरिया के प्रवास पर हैं। बांधवगढ़ से डगडउआ जाते समय ग्राम धमोखर में बैगा जनजाति के लोगों से मुख्यमंत्री ने संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासियों की समस्याएं भी सुनी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को देर शाम बांधवगढ़ में वन और पर्यटन विभाग के अफसरों की बैठक बुलाई थी। जिसमें वाइल्ड लाइफ टूरिज्म को प्रमोट करने की रणनीति पर मनन किया था। वे बुधवार को दोपहर 3 बजे उमरिया में आयोजित जनजातीय गौरव कार्यक्रम में शामिल होंगे। 6 कोरोना के चलते मार्च से बंद चल रही जबलपुर-भोपाल इंटरसिटी और रीवा-भोपाल के बीच संचालित रेवांचल एक्सप्रेस एक दिसंबर से चालू हो जाएगी। जबलपुर रेल मंडल ने दोनों ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे जबलपुर से भोपाल जाने के लिए यात्रियों के पास तीन ट्रेनों का विकल्प होगा। अभी ओवरनाइट और सुबह जनशताब्दी का ही संचालन हो रहा है। जबलपुर से भोपाल जाने के लिए सुबह और रात को ही ट्रेनें हैं। दोपहर और शाम के वक्त नहीं थी। रेलवे ने इंटरसिटी का संचालन फिर से शुरू कर रेल यात्रियों को बड़ी राहत दी है। 7 दिल्ली-मुंबई कॉरीडोर (डीएमसी) को जोडऩे वाले इंदौर-देवास-उज्जैन-आगर और गरोठ फोरलेन मार्ग के अवार्ड 20 दिसंबर तक पारित कर दिए जाएंगे। यह फोरलेन मार्ग 173 किमी है, जिसके बनने के बाद विकास के नए मार्ग खुलेंगे। पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि भारत सरकार की एक लाख करोड़ रुपए लागत की अति महत्वाकांक्षी दिल्ली-मुम्बई कॉरिडोर का 244 किलोमीटर हिस्सा मध्यप्रदेश से होकर गुजरेगा। इस मार्ग को 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 8 बीते करीब आठ महीने से बंद मध्य प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट कॉलेज अब अगले महीने एक दिसंबर से पुनरू खुल जाएंगे। कोरोना वायरस से बचाव लिए इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का सख्ती के साथ पालन कराना होगा। कॉलेज की कक्षाओं में प्रोफेसरों समेत विद्यार्थियों को भी उपस्थित होना होगा। कोरोना के संक्रमण के कारण पिछले आठ महीने से प्रदेश समेत देशभर के कॉलेज बंद थे। अब कॉलेज खोलने का निर्णय उच्च शिक्षा विभाग ने लिया है। 9 प्रदेश में कोरोना वायरस ने एक बार पुनरू सिर उठा रहा है। ऐसे में लोगों ने सावधानी बरतना भी शुरु कर दिया है। इस जानलेवा महामारी से बचाव को लेकर लोग मास्क लगा रहे हैं। यह अच्छी बात हैं, लेकिन ध्यान देने वाले बातें भी कई हैं। कहीं ऐसा न हो कि मास्क ही संक्रमण की वजह बन जाए। विशेषज्ञों की सलाह है कि मास्क का उपयोग भी दवा की तरह पूरी सावधानी से करने की जरूरत है। भोपाल के छाती व श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएन अग्रवाल ने कहा कि एक एन-95 मास्क को पांच बार से ज्यादा उपयोग न करें। उपयोग का सबसे अच्छा तरीका यह है कि मास्क को एक दिन (आठ घंटे) उपयोग करने के बाद एक लिफाफे में बंद कर उसमें तारीख लिख दें। 10 इंदौर में नाइट कर्फ्यू लगने के बाद से शनिवार-रविवार को लॉकडाउन के असमंजस पर बुधवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने ब्रेक लगा दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंदौर में शनिवार-रविवार को लॉक डाउन का प्रस्ताव नहीं है। सोशल मीडिया में इस संबंध में चल रही खबरें असत्य और भ्रामक हैं। दूसरी ओर, रात 11 बजे तक शराब दुकानों के खुले रखने के प्रशासन के निर्णय पर देपालपुर से कांग्रेस विधायक विशाल पटेल ने सवाल उठाए हैं। पटेल ने पूछा है कि यदि रात 10 बजे नाइट कर्फ्यू लग जाएगा। इसके बाद कोई व्यक्ति यदि शराब दुकान से शराब लेकर लौटेगा, तो क्या उसे पुलिस बोतल या क्वार्टर दिखाने पर छोड़ देगी ? 11 मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता डॉक्टर गोविंद सिंह ने आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि तीन दिन के सत्र में जन समस्याओं और विकास के मुद्दों पर सुनवाई नहीं हो पाएगी। गोविंद सिंह के मुताबिक, कोरोना संकट, किसान समस्या और बेरोजगारी समस्या पर चर्चा होनी है और सत्र को छोटा कर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती है। डॉक्टर गोविंद सिंह के बयान पर कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने चुटकी ली है। 12 भोपाल से हबीबगंज रेलवे स्टेशन के बीच नई रेल लाइन पर बुधवार सुबह 11.30 बजे पहली ट्रेन चली। ट्रेन की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी। दोनों स्टेशनों के बीच बनी इस नई रेल लाइन पर यह ट्रायल रन था, जो मुंबई मध्य वृत्त के रेल संरक्षा आयुक्त एके जैन की मौजूदगी में किया गया। इसकी रिपोर्ट शाम तक आएगी। यदि नई रेल लाइन में कोई कमी नहीं मिली तो उस पर यात्री ट्रेनों को चलाने की अनुमति मिल जाएगी। नई लाइन पर नियमित ट्रेनों के चलने से यात्रियों को फायदा होगा। 13 मध्य प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव होने में अभी 3 साल का समय बाकी है। अगले विधानसभा चुनाव 2023 में होंगे, लेकिन चुनाव का टेंशन अभी से विधायकों पर मंडराने लगा है। 28 विधानसभा सीट के उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के लिए अप्रत्याशित रहे नतीजे विधायकों के टेंशन का बड़ा कारण बन गए हैं। बीजेपी और कांग्रेस के साथ ही मौजूदा विधायकों ने अपनी सीट को बचाने के लिए अभी से विशेष रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है, ताकि सीट को कोई दूसरा भेद ना पाए। बीजेपी कांग्रेस और निर्दलीय विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में डेरा डालकर वोटरों से संपर्क साधने में जुट गए हैं। विधायकों को अब अपने क्षेत्र की समस्याएं भी नजर आने लगी हैं। 14 बांग्लादेश से अगुआ कर इंदौर लाई गई युवतियों को नशे के लिए एमडी ड्रग्स उपलब्ध करवाने वाले सैक्स रैकेट के कुख्यात सरगना सैंडो उर्फ सागर जैन को विजय नगर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस उसे पूछताछ के लिए कंट्रोल रूम लेकर आई। बदमाश इंदौर में सबसे बड़ा सैक्स स्कैंडल संचालित करता था और इसी में वह कुख्यात भी है। जब बांग्लादेशी लड़कियों को रिहा करवाया तो बदमाश का नाम सामने आया। पुलिस उसे पकड़ती इसके पहले वह भाग गया था। 15 वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ससुर स्वर्गीय घनश्याम दास मसानी का देहावसान हो जाने पर महाराष्ट्र स्थित गोंदिया गृह निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मध्यप्रदेश शासन में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव एवं सहकारिता मंत्री अरविन्द भदौरिया उपस्थित रहे। 16 हिंदुस्तान का दिल श्मध्यप्रदेशश् फिल्म की शूटिंग के लिए हॉट डेस्टिनेशन बन गया है। सारे बड़े फिल्म मेकर्स और स्टार्स मध्यप्रदेश में शूटिंग कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में फिल्मों की शूटिंग का सिलसिला लगातार जारी है। भोपाल में इन दिनों हुमा कुरैशी सलामतपुर के आरामबाग में ‘महारानी’ फिल्म की शूटिंग कर रही है। वहीं नुसरत भरूचा पिपरिया में हॉरर फिल्म ‘छोरी’ की शूटिंग में व्यस्त है। कोरोनाकाल के बाद अच्छी खबर यह है कि भोपाल और मध्यप्रदेश की अलग-अलग लोकेशंस पर नए साल में लगभग 22 प्रोजेक्ट की शूटिंग होनी है। इसका मुख्य कारण मार्च 2020 से टूरिज्म बोर्ड की फिल्म पॉलिसी आने के बाद फिल्ममेकर्स को सब्सिडी मिलना है।