Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Nov-2020

गुना में मास्क न लगाने वालों को आंबेडकर भवन में बनाई गई अस्थाई जेल (ज्मउचवतंतल रंपस) में 10 घंटे कैद रखा जाएगा. इस संबंध में गुना नगरपालिका क्षेत्र के कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने आदेश जारी कर दिया है. जिला दंडाधिकारी का यह आदेश 27 नंवबर से अगले आदेश तक प्रभावी होगा. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 28 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाने की अनुमति दे दी है। प्रदेश की शिवराज सिंह चैहान सरकार ने इसके लिए राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा था। शीतकालीन सत्र 28 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर को खत्म होगा। इस दौरान विधानसभा के स्पीकर का चुनाव (म्समबजपवद व िैचमंामत व िडच् ।ेेमउइसल) होगा और उपचुनाव (डच् ।ेेमउइसल ठलचवससे 2020)में निर्वाचित विधायकों को शपथ (व्ंजी व ि28 डस्।े) दिलाई जाएगी। सरकार लव जिहाद के खिलाफ प्रस्तावित विधेयक भी इस सत्र के दौरान सदन में पेश कर सकती है। वित्त विभाग बजट के अनुपूरक अनुमान भी शीतकालीन सत्र में पेश कर सकती है। हवाई बेड़ा देश में अत्याधुनिक है। राज्य सरकार के पास उपलब्ध इकलौता प्लेन और हेलिकॉप्टर का एडवांस मॉडल अभी तक नहीं आया है। मप्र के जैसा जहाज सिर्फ हरियाणा सरकार के पास है। सरकार का प्लेन सुपर किंग एयर बी-250 प्रदेश की 28 हवाई पट्टियों के लिए उपर्युक्त है। इसके अलावा मप्र का इकलौता हेलिकॉप्टर 155 बी-1 अक्टूबर 2011 में खरीदा गया था, जो एयरबस कंपनी का है। यह 59 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। इसकी बैठक क्षमता 6 सवारी की है और दो पायलट के बैठने की सीटें हैं। देश में सबसे बड़ा हवाई बेड़ा उत्तरप्रदेश सरकार का है, जहां तीन जेट विमान और तीन हेलिकॉप्टर हैं। इसके बाद गुजरात और महाराष्ट्र सरकार का क्रम है। शिवराज सरकार में महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उपचुनाव हारने के 14 दिन बाद मंत्री पद छोड़ दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इमरती देवी के इस्तीफा देने की पुष्टि कर दी है। सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों सहित उपचुनाव हारने वाले तीनों मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं, जिसके बाद अब सीएम शिवराज सिंह चैहान के करीबियों के मंत्री बनने का रास्ता खुल गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल सप्लीमेंट्री परीक्षा का प्रावधान खत्म करने जा रहा है। ऐसा होने पर 10वीं-12वीं के फेल परीक्षार्थी एक साल में दो बार मूल परीक्षा दे सकेंगे। दूसरी बार परीक्षा पास करने पर उनकी मार्कशीट पर सप्लीमेंट्री का जिक्र नहीं होगा। मंडल ने इस बारे में तैयारी पूरी कर ली है। नई व्यवस्था अगले सत्र से शुरू होगी। मंडल चेयरमैन राधेश्याम जुलानिया का कहना है कि नई शिक्षा नीति में यह प्रावधान है। ऐसा करने से विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ेगा। हम चाहते हैं बच्चों के मन-मस्तिष्क पर यह प्रभाव नहीं पड़े कि वह सप्लीमेंट्री के जरिए पास हुए हैं। आखिर बच्चों के मन में यह बात क्यों आने दें? गौरतलब है कि मंडल की 10वीं-12वीं की परीक्षा में हर साल करीब 12 लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 दिसंबर से शुरू होगा। सरकार के प्रस्ताव पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सत्र बुलाने की अनुमति प्रदान कर दी है। नोटीफिकेशन होते ही विस्तृत कार्यक्रम जारी हो जाएगा। विधानसभा का नया अध्यक्ष चुना जाएगा। साथ ही, लव जिहाद को लेकर लाए जा रहे नए धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2020 पर चर्चा होगी। इस सत्र के दौरान उपचुनाव में जीते हुए 28 विधायकों की शपथ होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने मंगलवार को देर शाम बांधवगढ़ में आला अफसरों की बैठक बुलाई थी। जिसमें वाइल्ड लाइफ टूरिज्म को प्रमोट करने की रणनीति पर मंथन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्बफर में सफरश् स्कीम के कम से कम 24 नए टूरिस्ट जोन बनाए जाएं। इससे करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस एग्रो फॉरेस्ट्री को प्रोत्साहन देने पर ज्यादा है। इसके साथ ही सामुदायिक आधारित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। भोपाल समेत आसपास के इलाकों में इस बार मौसम के तेवर कुछ ज्यादा ही ठंडे बने रह सकते हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस बार मार्च अंत तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। तीन विदेशी संस्थानों एवं एक यूनिवर्सिटी द्वारा की गई स्टडी में भी यह तथ्य सामने आए हैं। इसमें जिक्र है कि पूर्वी प्रशांत महासागर में समुद्र सतह का तापमान कम है। यह ला नीना फैक्टर है। इसके प्रभावी होने से कड़ाके की ठंड का दौर इस बार लंबा खिंचेगा। दिल्ली-मुंबई कॉरीडोर (डीएमसी) को जोड़ने वाले इंदौर-देवास-उज्जैन-आगर और गरोठ फोरलेन मार्ग के अवार्ड 20 दिसंबर तक पारित कर दिए जाएंगे। यह फोरलेन मार्ग 173 किमी है, जिसके बनने के बाद विकास के नए मार्ग खुलेंगे। पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि भारत सरकार की एक लाख करोड़ रुपए लागत की अति महत्वाकांक्षी दिल्ली-मुम्बई कॉरिडोर का 244 किलोमीटर हिस्सा मध्यप्रदेश से होकर गुजरेगा। इस मार्ग को 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राजधानी में सिनेप्लेक्स फिर बंद होने लगे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से पहले से दर्शकों की कमी झेल रहे सिनेप्लेक्स के रोजाना के खर्चे भी नहीं निकल पा रहे हैं। इस वजह से कुछ दिन पहले ही खुला ज्योति सिनेप्लेक्स फिर बंद हो गया। यहां सूरज पर मंगल भारी फिल्म लगी थी। शहर में भारत और संगम टॉकीज भी हाल में खुली थीं, लेकिन यहां भी दर्शक नहीं पहुंच रहे हैं। इस वजह से कई बार पूरे शो ही नहीं हो रहे। ज्योति सिनेप्लेक्स के मैनेजर राकेश नरूला ने बताया कि फिल्म देखने के लिए दर्शक ही नहीं आ रहे थे। वैसे भी संचालन आधी क्षमता में हो रहा था। उसके बाद भी कोरोना की वजह से लोग नहीं आते थे। इस वजह से फिल्म उतार दी है। सेक्स रैकेट के लिए बांग्लादेश से अगवा कर इंदौर लाई गई लड़कियों को नशे के लिए ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले सरगना सैंडो उर्फ सागर जैन को विजय नगर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वह गर्लफ्रेंड के फ्लैट में छिपा था। टीआई तहजीब काजी के मुताबिक, सैंडो अपना मोबाइल छिपा चुका था। एक नए नंबर से कभी-कभी वॉट्सएप कॉलिंग करता था।