1 पूर्व मंत्री इमरती देवी के पास एक वीडियो पहुंचा है, जिसमें तीन युवक अपना नाम बता-बताकर उन्हें गालियां दे रहे हैं। यह वीडियो सोमवार को पूर्व मंत्री के पास पहुंचा है, जिसकी शिकायत उन्होंने आंतरी थाने में की गई है। पुलिस ने कलियाणी गांव के तीन युवकों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। अब मामले में पूर्व मंत्री ने गाली-गलौज की सीडी लेकर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। 2 मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की कोल्ड चेन और टीकाकरण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। इसके लिए जिलों में टास्क फोर्स बनेगी। मुख्यमंत्री ने पीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के लिए ह्यूमन ट्रायल भी शुरू हो गए हैं। शिवराज ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। 3 मंगलवार को इंदौर से पहली किसान ट्रेन 180 टन प्याज लेकर गुवाहटी के लिए रवाना हुई। इससे किसानों के साथ ही व्यापारियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इंदौर के लक्ष्मी बाई नगर रेलवे स्टेशन से गुवाहाटी के लिए किसान ट्रेन को सांसद शंकर लालवानी द्वारा हरी झंडी देकर किया गया। ट्रेन लगभग 180 टन प्याज लेकर रवाना हुई। मंगलवार को ट्रेन चलकर गुरुवार को गुवाहटी पहुंचेगी। कोरोना के चलते खाली पड़ी ट्रेनों का प्याज के लिए उपयोग किया जा रहा है। 4 किसानों को पराली जलाने के कलंक से मुक्ति दिलाने के लिए मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रभावी पहल की है। इस योजना के तहत पराली को उपयोगी बायोगैस ईंधन में बदला जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि खेतों में पराली जलाने से प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है, किसानों के पास इसके अलावा कोई आसान विकल्प भी नहीं है। इस कारण देश की अर्थव्यवस्था के असली नायक अन्नदाता किसान पर्यावरण के खलनायक रूप में सामने आते जा रहे हैं। 5 मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें भर्ती में तीन सेंटीमीटर की छूट रहेगी। पहले उम्मीदवार की ऊंचाई 158 सेंटीमीटर होना अनिवार्य था, लेकिन अब यह 155 सेंटीमीटर रहेगी। यह घोषणा मंगलवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर दी। 6 मध्यप्रदेश की जेलों से पैरोल पर छूटे बंदियों के लिए राहत की खबर है। मध्यप्रदेश शासन ने 4 हजार बंदियों की पैरोल 2 माह बढ़ा दी है। यह घोषणा मंगलवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर की। हालांकि इससे पहले बंदियों को अपनों से मिलने पर लगी रोक 1 नवंबर से हटाई जा चुकी है। पहले मुलाकात पर 31 अक्टूबर तक रोक लगी थी। इससे पहले इसे 4 बार बढ़ाया गया था। 7 मध्य प्रदेश के धार्मिक और पवित्र शहरों में होने वाली वेब सीरीज और फिल्मों की शूटिंग की सरकार वीडियोग्राफी कराएगी। शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार प्रदेश के किसी भी धार्मिक स्थल पर होने वाली शूटिंग की वीडियोग्राफी कर उसकी रिकॉर्डिंग रखेगी। यदि इन स्थानों में अश्लील दृश्य शूट किए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि सरकार अब सरकारी वीडियोग्राफी के जरिए अश्लीलता परोसने वालों पर नजर रखेगी। वेब सीरीज ए सूटेबल ब्वॉय की महेश्वर में शूटिंग के दौरान कुछ अश्लील दृश्य शूट किए गए थे। 8 मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस सहित सभी अंडर ग्रेजुएशन (यूजी) कोर्स की प?ाई करने वाले छात्र परीक्षा में फेल होते हैं या फिर वह अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं तो वह पुनर्मूल्यांकन नहीं करा सकेंगे। दरअसल, विश्वविद्यालय आगामी परीक्षाओं से यूजी कोर्स में पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था बंद कर मॉडरेशन स्कीम लागू कर रहा है। इसमें विश्वविद्यालय यह दावा कर रहा है कि वह 100 प्रतिशत सही रिजल्ट घोषित करेगा। इसके लिए वह अंतिम रिजल्ट घोषित करने से पहले ही रिजल्ट को मॉडरेट कराएगा। 9 अपनी पुरानी मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारियों में आक्रोश फूट रहा है। राजधानी में भोज विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के बाद अब बैंक और बिजली कर्मचारी भी आंदोलन की राह पर चल पडे हैं। भोज विश्वविद्यालय प्रशासन से नाराज कर्मचारियों ने पांचवे दिन भी जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। ये कर्मचारी लंबित मांगों को पूरा नहीं करने से नाराज हैं। इन्होंने भोज विश्वविद्यालय प्रबंधन पर पर मांगों को पूरा नहीं करने के आरोप लगाए हैं। 10 स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश 25 नवंबर तक मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की तारीख बढ़ा दी है। अब छात्र 25 नवंबर तक पंजीयन करा सकते हैं।दरअसल इस साल उच्च शिक्षा विभाग के निजी और सरकारी कॉलेजों में स्?नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष समेत स्नातकोत्तर की कक्षाओं में द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर के लिए भी इस साल ऑनलाइन ही प्रवेश हो रहे हैं। प्रवेश की प्रक्रिया नवंबर की शुरुआत से प्रारंभ भी हो गई है। 11 बंगाल की खाड़ी से 25 नवंबर को एक चक्रवाती तूफान आगे ब?कर तमिलनाडु के तट से टकराएगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में कई स्थानों पर बादल छाएंगे और पूर्वी मप्र में कई स्थानों पर विशेषकर जबलपुर संभाग में 25-26 नवंबर को बारिश हो सकती है।अरब सागर में वर्तमान में एक चक्रवाती तूफान बना हुआ है। हालांकि यह तूफान केरल, कर्नाटक के समानांतर आगे सोमालिया की तरफ ब? रहा है। इस तूफान से मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज में कोई विशेष फर्क पडने की संभावना कम ही है। 12 राजधानी के भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में पेट रोग के विशेषज्ञ डाक्टरों का अभाव हो गया है। यहां पर पदस्थ पेट रोग विभाग के एकमात्र चिकित्सक डॉ. लवकुश तिवारी ने नौकरी छोड दी है। 20 नवंबर के बाद वह अस्पताल नहीं आ रहे हैं। पेट रोग विशेषज्ञ के अभाव में पेट के मरीजों का इलाज अब यहां बंद हो गया है। हर दिन इस विभाग में इलाज के लिए करीब 140 मरीज आ रहे थे। 13 शिवपुरी की कोलारस तहसील में बदमाशों ने पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर व्यापारी के बेटे से 18 लाख रुपये लूटकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। बदमाशों में तहसील के जाने-माने दाल मिल व्यापारी गिर्राज सिंघल के बेटे रामा सिंघल उम्र 20 वर्ष से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। घटना दोपहर एक बजे के आसपास की है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने शहर के चारों तरफ नाकाबंदी कर दी। अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। 14 माध्यमिक शिक्षा मंडल ( माशिमं ) ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी राहत देते हुए बदलाव किया है। माशिमं ने छात्रों को सहूलियत देते हुए फैसला लिया है कि सत्र 2020-21 से बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र अगर अब परीक्षा में फेल हो जाते हैं तो वे 3 महीने बाद दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। इसके अलावा यह भी फैसला लिया गया है कि अब से परीक्षा फेल हुए छात्रों की मार्कशीट पर ना तो स्टार का साइन बनाया जाएगा और ना ही मार्कशीट पर सप्लीमेंट्री लिखा जाएगा। 15 भोपाल में अब तक पाए गए कुल 29352 में से 26636 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह भोपाल का रिकवरी रेट बढ़कर 91 प्रतिशत हो गया। अब तक 505 व्यक्तियों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में 2374 व्यक्ति ही संक्रमण से इलाजरत हैं। प्रदेश में भोपाल का रिकवरी रेट सबसे बेहतर है। भोपाल में आज तक 3 लाख 92 हजार से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं जिसमें से 29352 लोगों की कोराना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी इनमें से 26636 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। 16 राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर में बार-बार लोगों द्वारा एड्रेस पूछने से परेशान होकर एक शख्स ने ऐसा काम किया, जिसकी वजह से लोगों ने उससे एड्रेस पूछना बंद कर दिया, मगर अपने इस अनोखे काम की वजह से वो शख्स सुर्खियों में आ गया है।दरअसल, शिवाजी नगर के सुलभ शौचालय पर काम करने वाले दशरथ रैकवार पिछले काफी समय से परेशान थे। लोग उनके शौचालय के सामने आते और उनको बुलाकर उनसे एड्रेस पूछते। हालांकि उनको एड्रेस बताने में परेशानी नहीं थी, मगर कुछ लोग अपनी कार में बैठे-बैठे आवाज देकर बुलाते और पता पूछते हैं। कई लोग तो इस दौरान दशरथ के साथ दुर्व्यवहार भी कर देते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए उन्होंने पूछताछ केंद्र खोल दिया ।इसके लिए उन्होंने अपने शौचालय के सामने टेबस कुर्सी लगाकर बकायदा एक बैनर भी लगाया । जिस पर लिखा है पूछताछ केंद्र पता पूछने के लिए 5 रूपए शुल्क । दशरथ रैकवार ने बताया कि अभी भी उनके पास दिन भर में कई लोग पता पूछने आते हैं और जो लोग स्वेच्छा से राशि देते हैं उनसे ही शुल्क लिया जाता है । उनके द्वारा बेवजह किसी को परेशान नहीं किया जाता ।