राज्य
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गृह विभाग ने जेलों में बंद बंदियों की पैरोल को बढ़ा दिया है । विभाग ने कैदियों की पैरोल को 2 माह के लिए बढ़ाया गया है । यह जानकारी खुद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने दी है । इसके अलावा महिला आरक्षक भर्ती में भी महिलाओं की हाइट 158 सेंटीमीटर से घटाकर 155 सेंटीमीटर करने का निर्णय लिया गया है ।