राज्य
प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल मंगलवार को दिल्ली दौरे से राजधानी भोपाल पहुंचे । उन्होंने दिल्ली दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने दिल्ली में रहते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की और प्रदेश में फसल काटने के बाद पराली के जलाने की समस्या से उन्हें अवगत कराया । जिस पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को लेकर एक योजना लाई जा रही है जिसके तहत जो किसान पराली से एथलॉन और गैस बनाएंगे उन्हें केंद्र सरकार द्वारा खरीदा जाएगा । जिससे प्रदूषण की समस्या से निजात मिलेगी और किसानों को अतिरिक्त आय भी होगी ।