Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
19-Nov-2020

आचार्य विद्यासागर महाराज अपने संघ और 150 से ज्यादा श्रद्धालुओं के साथ नेमावर की ओर विहार कर रहे हैं। इस दौरान बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ईको स्पोर्ट्स कार आचार्यश्री के काफिले से काफी करीब से गुजरी। अपना बचाव करते हुए आचार्यश्री सहित चार मुनियों को तेजी से एक तरफ हटना पड़ा। कार चालक ने उन्हें अपशब्द भी कहे। हालांकि आचार्यश्री और संघ के किसी भी मुनि को चोट नहीं आई। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं ने डबल चौकी थाने पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। फिलहाल वह फरार है। शिकायतकर्ता कनाडिया रोड जैन मंदिर नवयुक मंडल के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन व अन्य के मुताबिक आचार्यश्री खुड़ैल से करणावत गांव के बीच विहार कर रहे थे। करणावत गांव से करीब डेढ़ किमी पहले कार (एमपी 09 सीटी 8580) बेहद करीब से गुजरी। मुनि और भक्तों ने उन्हें पीछे खींच लिया नहीं तो आचार्यश्री को टक्कर लग सकती थी। शिवराज सरकार में मंत्री रहे और उपचुनाव में हारने वाले एदल सिंह कंसाना, इमरती देवी और गिर्राज दंडोतिया के पुनर्वास की तैयारी है। इन्हें निगम-मंडलों में जगह देने के साथ ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है। इमरती देवी महिला वित्त एवं विकास निगम और दंडोतिया को हाउसिंग बोर्ड में जगह मिल सकती है। हालांकि इस बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी स्तर पर चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लेंगे। विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर अभी संशय की स्थिति है। हालांकि संसदीय कार्य विभाग ने इस संबंध में कार्यवाही शुरू कर दी है। संसदीय कार्य विभाग ने सत्र को लेकर फाइल विभागीय मंत्री के पास भेजी है। सत्र कब होना है, कितने दिन का होना है या अभी नहीं होना है, यह तय करने के लिए ही फाइल भेजी गई है। इसमें कहा गया है कि आगामी सत्र में नए चुने गए विधायकों को शपथ दिलाना है और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव कराना है। सत्र और तारीख के संबंध में अंतिम फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लेंगे। सूत्रों के अनुसार 21 से 24 दिसंबर तक 4 दिवसीय सत्र बुलाया जा सकता है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के ससुर घनश्यामदास मसानी का बुधवार देर शाम भोपाल के निजी अस्पताल में निधन हो गया। गुरुवार को सुबह साढ़े सात बजे गृह जिला गोंदिया-महाराष्ट्र ले जाया जाएगा। वहां दोपहर ढाई बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्री मसानी 88 साल के थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। हाल ही में उनका जन्मदिन था। मुख्यमंत्री चौहान को तिरुपति से बुधवार रात 11 बजे लौटना था, लेकिन वे अब रात साढ़े नौ बजे भोपाल पहुंच रहे हैं। गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे कार्गो विमान से श्री मसानी का पार्थिव शरीर गोंदिया ले जाया जाएगा। वे कांग्रेस नेता संजयसिंह मसानी के पिता थे। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) द्वारा 20 नवंबर से आयोजित की जाने वाली जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा ठीक दो दिन पहले स्थगित कर दी गई। दरअसल, पीईबी ने परीक्षा आयोजित कराने के लिए नई एजेंसी को चुना है। इसके द्वारा प्रवेश पत्र जारी करने के बाद 3 परीक्षा केंद्र बदल दिए। पीईबी के चेयरमैन केके सिंह द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए ऐसी व्यवस्था बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके चलते पीईबी ने सूचना जारी कर कहा कि जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2020 को अपरिहार्य कारण से स्थगित किया गया है, जल्द ही इसकी नई तारीख और उम्मीदवारों को नए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। आईआईएफएल हुरून ने हाल ही में एक हजार करोड़ से अधिक संपत्ति वाले देश के 953 अमीरों की सूची जारी की है। इसमें इंदौर से पहली बार कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल शामिल किए गए हैं। उनके पास 1200 करोड़ की संपत्ति है। उन्हें 679वें नंबर पर रखा गया है। अमिताभ और जया बच्चन 1100 करोड़ की संपत्ति के साथ उनसे पीछे 732वें नंबर पर हैं। शीर्ष पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी (6.58 लाख करोड़) हैं। उनके बाद हिंदूजा ब्रदर्स, शिव नडार, गौतम अडाणी व अजीम प्रेमजी हैं। प्रदेश से भोपाल के दिलीप सूर्यवंशी 2800 करोड़ की संपत्ति के साथ 353वें व उनके साथी देवेंद्र जैन 1600 करोड़ की संपत्ति के साथ 537वें नंबर पर हैं। साईंखेड़ा जनपद के ग्राम झांझनखेड़ा में मुगलकालीन चांदी के सिक्के मिले हैं। सरपंच जितेंद्र सिंह कौरव के अनुसार, ग्राम पंचायत द्वारा बनवाई जा रही गौशाला में मिट्टी की पुराई कराई गई थी। धनतेरस के एक दिन पहले जब उस पर पानी सींचा जा रहा था तब एक मजदूर को एक-दो पुराने सिक्के मिले। करीब 10-12 ग्राम वजन के चांदी के इन सिक्कों पर फारसी भाषा में कुछ इबारत लिखी हुई है। क्षेत्र के पुरातत्वविद् डॉ. अजय जायसवाल के अनुसार, सिक्कों पर लिखी फारसी इबारत देखने से लगता है कि यह मुगलकालीन शासक औरंगजेब के जमाने के हो सकते हैं। सिंध नदी के मेंहदा घाट पर बुधवार को नदी में फंसी गाय को निकालने उतरे युवक इरशाद खान (भोले) को अमेरिकी प्रजाति की मछली मिली है। देखने में काफी खूबसूरत यह मछली मांसाहारी है। जीव विज्ञान के विशेषज्ञ प्रो. इकबाल अली के मुताबिक इसका सामान्य नाम सकर माउथ फिश और वैज्ञानिक नाम हाइपोस्टोमस है। यह मूल रूप से दक्षिणी अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है। जलीय जंतु इसका भोजन हैं। जबकि यह खुद स्वादहीन होती है। इसे न इंसान खाते हैं और न ही बड़े जल-जीव। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा पूरे विश्व में चुने गए 36 शहरों में इंदौर इकलौता शहर है, जो टीयर-2 शहर है। बेंगलुरु, फरीदाबाद और हैदराबाद के अलावा देश के सभी शहर मेगा सिटी माने जाते हैं। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा बनाए गए ग्लोबल स्मार्ट सिटी अलायंस में इंदौर के शामिल होने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इंदौर अब टोरंटो, लंदन और दुबई जैसे शहरों से स्मार्ट सिटी की तकनीकें सीख सकेगा। महाकालेश्वर मंदिर में प्री-ऑनलाइन परमिशन से दर्शन व्यवस्था में फूल-प्रसाद व अन्य दुकानदार, होटल कर्मचारी साइबर जालसाजी कर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली कर रहे हैं। ऑनलाइन परमिशन को एडिट कर श्रद्धालुओं को परमिशन उपलब्ध कराने के नाम पर राशि ली जा रही है। प्रति श्रद्धालु 150 से 200 रुपए लिए जा रहे हैं। कोरोना के मार्च में लॉकडाउन के बाद 8 जून से मंदिर में फिर से दर्शन व्यवस्था शुरू हुई है। प्रशासन ने मंदिर में केवल दूर से दर्शन कराने की व्यवस्था लागू की है। विश्व बाल दिवस और जलवायु परिवर्तन के साथ कोविड जैसी महामारी को देखते हुए यूनिसेफ द्वारा पूरे विश्व के पुरातत्व भवनों और स्मारकों पर नीले रंग की रोशनी करने के लिए कहा गया था। गो ब्लू थीम के माध्यम से बाल अधिकार एवं जलवायु परिवर्तन के मुद्दों को केंद्रीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा उठाया गया है। पहली बार यूनिसेफ द्वारा मांडू को भी प्राथमिकता दी गई है। मांडू के जहाज महल एवं धार के जिला अस्पताल के पुरातत्व भवन को ब्लू कलर से रोशन किया गया है।