Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
17-Nov-2020

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पडने पर बाजारों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने एक प्रस्ताव एलजी को भेजा है क्योंकि बिना केंद्र की अनुमति के कहीं भी लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते कुछ अहम फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जब दिल्ली में कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ था तो दिल्ली सरकार ने केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार शादी समारोह में मेहमानों की संख्या 50 से 200 कर दी थी। बिहार के वैशाली जिले में 20 साल की युवती को जिंदा जलाने के मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। एफआईआर में नामजद मुख्य आरोपी चंदन को राज्य पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के बचे हुए दो आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। वहीं लापरवाही बरतने के आरोप में एक एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। दूसरी ओर पुलिस के आश्वासन के बाद पीडि़ता के परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। उसके परिवार के सदस्यों ने 15 नवंबर को पटना के कारगिल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया था। पंजाब के संगरूर-सुनम मार्ग पर कार और ट्रक की टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिसके बाद कार सवार पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। मरने वालों में एक डॉक्टर भी शामिल हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार सवार पांचों लोग संगरूर जिले के दिरबा शहर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद सोमवार देर रात मोगा लौट रहे थे। संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मारे गए लोगों में एक डॉक्टर भी थे। एसएसपी के अनुसार, यह घटना देर रात की है। कार ट्रक के डीजल टैंक से टकरा गई और तेल फैल गया, जिससे कार में आग लग गई। कार सवार लोगों को बाहर निकलने का समय ही नहीं मिला और वे जिंदा ही जल गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। मंगल पांडेय को स्वास्थ्य तो अशोक चौधरी को भवन निर्माण मंत्रालय मिला है। वहीं कैबिनेट बैठक में 23 से 27 नवंबर तक शीतकालीन सत्र आयोजित करने पर मुहर लगी है। इसी दौरान सभी नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। ये शपथ उन्हें प्रोटेम स्पीकर दिलाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी प्रोटेम स्पीकर की भूमिका निभाएंगे। अशोक चौधरी को भवन निर्माण, साइंस एंड टेक्नोलॉजी और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, मंगल पांडेय-स्वास्थ्य और पथ निर्माण मंत्रालय, विजय चौधरी- ग्रामीण विकास और ग्रामीण कार्य विभाग, मेवालाल चौधरी- शिक्षा मंत्रालय, तारकिशोर प्रसाद-वित्त, वाणिज्य और पर्यावरण मंत्रालय, इसके अलावा उन्हें वे सभी विभाग भी मिले हैं जिनका कार्यभार पहले सुशील कुमार मोदी के पास था। संतोष सुमन-लघु जल संसाधन, शीला कुमारी-परिवहन विभाग, रेणु देवी- महिला कल्याण विभाग, विजेंद्र यादव-ऊर्जा, निबंधन व उत्पाद, और मुकेश सहनी-मत्स्य पालन और पशुपालन विभाग मिला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुपकार से जुड़ी पार्टियों पर हमला बोला है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि गुपकार गैंग वैश्विक बनता जा रहा है। उन्होंने इस गैंग पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया। गृह मंत्री ने सोनिया और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पूछा है कि क्या वे इस गैंग का समर्थन करते हैं। उन्होंने इस गैंग पर जम्मू-कश्मीर को आतंक और अशांति के युग में वापस ले जाने का आरोप भी लगाया। गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा, गुपकार गैंग ग्लोबल हो रहा है! वे चाहते हैं कि विदेशी सेना जम्मू और कश्मीर में हस्तक्षेप करे। गुपकार गैंग भारत के तिरंगे का भी अपमान करता है। क्या सोनिया जी और राहुल जी गुपकार गैंग की ऐसी चालों का समर्थन करते हैं? उन्हें भारत के लोगों को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर ने हाल ही में कोरोना का टीका खोजने और इसे 70 डिग्री सेल्सियस तक रखने की घोषणा की थी। इसे लेकर भारत में कोल्डचेन व्यवस्था पर सवाल भी खड़े हुए। लेकिन अब सरकार वैक्सीन को लेकर कंपनियों के दावों पर भरोसा नहीं कर रही है। जब तक नियामक मंजूरी नहीं मिलती, तब तक सरकार उक्त कंपनी के दावों पर विचार नहीं करेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस का वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां अलग-अलग दावे कर रही हैं। कोई 70 तो कोई -2 से -8 डिग्री सेल्सियस तापमान में वैक्सीन को सुरक्षित रखे जाने की पुष्टि कर रहा है। बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो गया है। इस सरकार में सुशील कुमार मोदी को शामिल नहीं किया गया है। इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता शिवानंद तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि सुशील मोदी की भूमिका भाजपा की कम और नीतीश के सहयोगी की ज्यादा हो गई थी। इसी वजह से भाजपा ने उन्हें हटा दिया। वे अन्य भाजपा नेताओं को आगे नहीं बढने दे रहे थे। वे सभी विषयों पर रोजाना बोला करते थे। शिवानंद तिवारी ने मंगलवार को कहा, सुशील मोदी की भूमिका भाजपा की कम और नीतीश कुमार के सहयोगी की अधिक हो गई थी। उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिवाली की रात हुई छह साल की बच्ची की हत्या मामले में पुलिस ने दिल को दहला देने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दंपती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बच्ची की हत्या काले जादू व तंत्र-मंत्र के चक्कर में हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने अपने भतीजे से बच्ची की हत्या कराई। भतीजे ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पहले मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद लिवर निकालकर चाचा-चाची को दे दिया। चाचा-चाची ने लिवर का कुछ हिस्सा खाया और बाकी कुत्ते को खिला दिया था। कोरोना वायरस महामारी के दौरान तब्लीगी जमात की मीडिया कवरेज को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया। लेकिन कोर्ट ने केंद्र सरकार के हलफनामे को लेकर नाराजगी जताई है। शीर्ष अदालत ने कहा है कि सरकार को टीवी पर ऐसी सामग्री से निपटने के लिए एक नियामक तंत्र स्थापित करने पर विचार करना चाहिए। अदालत ने कहा कि हम यह जानना चाहते हैं कि टीवी पर इस प्रकार की सामग्री से निपटने के लिए किस तरह की व्यवस्था है। शीर्ष न्यायालय ने केंद्र को केबल टीवी नेटवर्क कानून के तहत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के नियमन की प्रणाली से संबंधित नया हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश की प्रयागराज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिवाली की रात पटाखे जलाते वक्त उनकी छह वर्षीय पोती कीया बुरी तरह झुलस गई थी, जिसकी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। दिवाली की रात पटाखे से झुलसने के बाद कीया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। दिवाली के दिन सांसद की बहू रिचा बेटी किया को लेकर पोनप्पा मार्ग स्थित अपने मायके गईं थीं। सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल के अनुसार वहां बहुत सारे बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे। इस दौरान किसी ने पटाखा जलाया जिससे कीया बुरी तरह घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके 60 प्रतिशत तक जलने की जानकारी दी थी। सांसद के इकलौते बेटे मयंक की शादी 2007 में हुई थी। कीया उनकी इकलौती बेटी थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी को दहलाने की एक बड़ी साजिश नाकाम की है। पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते हैं और जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं। उनके कब्जे से 10 जिंदा कारतूस के साथ दो सेमी ऑटोमेटिक (अर्ध-स्वचालित) पिस्तौल बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों दिल्ली में एक बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार ये दिल्ली में धमाका करना चाहते थे। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 29,164 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। 125 दिनों बाद कोविड-19 के दैनिक मरीजों की यह सबसे कम संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इससे पहले संक्रमण के एक दिन में सामने आए नए मामलों की संख्या 15 जुलाई को 30,000 से नीचे रही थी। उस समय नए मामलों की संख्या 29,429 दर्ज की गई थी। मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 29,163 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 88,74,290 हो गई है तथा 449 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,30,519 हो गई। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में लापता सगी बहनों के सोमवार शाम करीब 7 बजे तालाब में उतराते शव मिलने के बाद में गांव में दहशत का माहोल है। सगी बहनों की आंख और सिर पर चोट के निशान देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। करीब 2 घंटे बाद पुलिस शवों को किसी तरीके से कब्जे में लेकर थाने पहुंची। उधर, देर रात को एसपी प्रशांत वर्मा और एडिशनल एसपी राजेश कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। असोथर थाना क्षेत्र निवासी दो बहनें घर से दोपहर 12 बजे निकली थी। शाम तक बहनें घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव के किनारे तालाब में देर शाम दोनों के शव उतराते मिले। पंजाब में बीते 50 दिन से चले आ रहे किसान आंदोलन के चलते रेलवे को 1,670 करोड़ का नुकसान हुआ है। यह नुकसान 1,986 यात्री ट्रेनों और 3,090 मालगाड़ियों को रद्द करने की वजह से हुआ है। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल ट्रेन सेवाएं राज्य में निलंबित रहेंगी। केवल मालगाड़ियों की बहाली के प्रदर्शनकारियों के प्रस्ताव को रेलवे ने सिरे से ठुकरा दिया है। प्रदर्शनों के चलते रेलवे को रोजाना मालभाड़े में करीब 36 करोड़ का नुकसान हो रहा है। एक अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच मालभाडे़ में भारी नुकसान हुआ है। जरूर वस्तुओं को लेकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जाने वाली कई ट्रेनें पंजाब के बाहरी हिस्सों में फंसी पड़ी हैं। कोयले की 520 रैकों की पंजाब के पांच बिजली संयंत्रों को आपूर्ति की जानी थी, मगर फंसी होने के नाते 550 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।