राष्ट्रीय
लोकसभा चुनाव के बीच विवादित बयानबाजी को लेकर घिरे कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। इसकी जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने दी। उन्होंने X पर लिखा- पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है जिसे स्वीकार कर लिया गया। दरअसल सुबह पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया जिसमें वे कह रहे हैं कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। बयान देने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस ने इससे किनारा कर लिया। कांग्रेस ने कहा कि भारत की विविधता की ये परिभाषा मंजूर नहीं है। यह गलत है। इससे पहले उन्होंने विरासत टैक्स का मुद्दा उठाया था जिससे राहुल ने किनारा कर लिया था।