Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Nov-2020

1. धनतेरस के एक दिन पहले छिंदवाड़ा में बरसा सोना। जीं हां पुलिस विभाग की सक्रियता से सरकार को करीब सबा करोड के सोने का फायदा हुआ है।कोतवाली पुलिस ने मानसरोवर बस स्टैंड में इंदौर के ज्वेलर्स के एजेंट गिरीराज गुप्ता को एक करोड़ 28 लाख रुपए के स्वर्ण आभूषण एवं सोने की डली सहित करीब पौने दो लाख नकदी सहित पकड़ा। टीआई मनीषराज भदौरिया ने बताया कि बिल वाउचर नहीं ेपेश करने पर धारा 102के तहत कार्रवाई कर मामला इनकम टैक्स को सौँप दिया गया है। बताया गया है कि उक्त एजेंट के पास 2689 ग्राम जेवर एवं 237ग्राम फाइन गोल्ड जब्त किए गए हैं। 2. धनतेरस के मौके पर शहर के सभी बाजारों में खासा भीड़ नजर आई। शनिचरा, फव्वारा चैक, इतवारी, बुधवारी, सब्जी बाजार , सहित गांधीगंज में भी लोगों की भीड़ दिखी। जिसे पुलिस बल नियंत्रित करने के लिए दिन भर अपनी डयटी निभाता रहा। 3. गुरूवार को धनतेरस के मौके पर एक बार फिर कोरोना के संक्रमण ने पटकनी खाई। आज संक्रमण के तीन मामले मिलने के बाद दो की छुट्टी होने पर 57सक्रिय पाजिटिव अब भी आइसोलेशन में हैं। अब तक कुल 1945 पाजिटिव हो चुके हैं। 362 सैंपलों की रिपोर्ट अब भी बकाया है। 4. साल भर से अधिक समय सोलर पैनल लगे हुए हो गया। लेकिन अब तक बिजली विभाग ने एनओसी नहीं दिया। दरअसल जिले के पूर्व संभाग के अंतर्गत आने वाली कृषि उपज मंडी कुसमेली में 16 लाख की लागत से सोलर पैनल लगाए गए थे। उन्हे इंस्टाल किए साल भर से अधिक का समय हो गया है। लेकिन उनसे बिजली अभी तक पैदा नहीं की जा रही। इसका कारण बिजली विभाग द्वारा अपने बिलों की जानकारी नहीं रखना बताया गया है। विभाग अभी तक मंडी पर अपनी लेनदारी करीब 80हजार निकाले हुए था जिसे मंडी प्रबंधन ने चुकता बताया। प्रभारी मंडी सचिव एसडी अहिरवार ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा बकाया बिल के धोखे में एनओसी नहीं दी जा रही थी। लेकिन बिलों की रसीद और आरटीजीएस के प्रमाणों से मामला साफ हो गया है जल्द ही सोलर पैनल से बिजली कनेक्ट हो जाएगी। 5. पूर्व मुख्यमंत्री व छिंदवाडा विधायक कमलनाथ, जिले के सांसद नकुलनाथ ने समस्त जिलेवासियो को दीपावली की हार्दिक बधाई प्रेषित की है। नकुलनाथ एवं कमलनाथ ने अपने बधाई संदे’ा मे कहा कि दीपोत्सव का यह महापर्व आप सभी को सुख, शांति व समृद्धि प्रदान करे। मां लक्ष्मी की शुभा’ाीष सदैव बनी रहे । समस्त किसानभाई, व्यापारीबंधु एवं नागरिकबंधुओ के लिये यह नूतनवर्ष मंगलमय हो। 6. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उईके आज हवाई पट्टी ईमलीखेड़ा छिन्दवाड़ा पहुंची। राज्यपाल सुश्री उईके के छिन्दवाड़ा आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने उनकी अगवानी की और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर ैक्ड अतुल सिंह और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 7. गुरूवार को धनतेरस से छोटी दीवाली का आगाज हो चुका है। जिसके चलते आज दिन भर देर रात तक सोने एवं चांदी के आभूषण, बर्तन, कपड़ों की दुकानों से लोगों ने जमकर खरीद की। हर कोई अपनी जरूरत के अनुसार दुकानों में पहुंचा और अपनी खरीददारी धनतेरस के शुभ मुहूर्त में की। 8. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आज मिंटो हॉल पुराना विधानसभा भवन भोपाल में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में ग्रामीण पथ विक्रेताओं के खाते में 10 हजार रूपये के ब्याज मुक्त ऋण की राशि अंतरित की। इस वर्चुअल कार्यक्रम को छिन्दवाड़ा में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में देखा व सुना गया। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश और अन्य अधिकारियों द्वारा कलेक्टर कार्यालय छिन्दवाड़ा के सभाकक्ष में प्रतीकस्वरूप 9 हितग्राहियों को ब्याज मुक्त ऋण की राशि 10-10 हजार रूपये की राशि के चैक वितरित किये गये। 9. दीपावली के मौके पर दोहरी खुशी, क ो भाजपा नेताओं ने जनता के साथ मिठाई बांटकर बांटी। चंदनगांव में भाजपा नेता योगेश सदारंग एवं पूर्व सभापित जगेंद्र अल्डक सहित कई कार्यकर्ताओं ने आज लोगों के घर घर जाकर मिठाई के पैकेट बांटे। 10. गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी की बैठक आज उमरेठ ब्लॉक के ग्राम तीतरी में संपन्न हुई। बैठक को जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कपिल सोनी सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष सुभाष बेलवंशी ने संबोधित किया। संगठन का विस्तार करते हुऐ चाँद ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर बराती लाल उईके, युवा मोर्चा अध्यक्ष चाँद ब्लॉक राजेश धुर्वे, सोशल मीडिया अध्यक्ष चाँद ब्लॉक संतराम वर्मा, ग्राम अध्यक्ष धर्मेंद्र धुर्वे, आदि नियुक्त किये गये। 11. जुन्नारदेव नगरपालिका के लाखों रुपए के चिल्ड्रन पार्क में लगे झूले बर्बाद हो रहे हैंद्य 18 वार्डों में बच्चों के खेलने के लिए झूलें ,चकरी,  फिसलनी, चेयर, लगाए गए थेद्य देखरेख के अभाव में सभी झूले क्षतिग्रस्त हो रहे हैंद्य जिन पर कबाड़ियों की नजर पड़ चुकी है कभी बेशकीमती झूले अब कबाड़ में बिकने को तैयार है द्य 12. अमरवाड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदन वाड़ी में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाला राशन पिछले माह का बांटा जा रहा है जबकि माह नवम्बर का राशन बंटना चाहिए। दुकान संचालक बालकराम सूर्यवंशी का कहना है कि पिछले महीने का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत मिलने वाला राशन अभी आया है तो हम वितरण कर रहे हैं 13. सांवरी में मोहखेड़ तहसीलदार मीना दशरिये, नायब तहसीलदार साधना सिंह, सांवरी-लावाघोघरी थाना प्रभारी भारती, आर-आई ठाकुर ने सांवरी बसस्टेण्ड का निरिक्षण किया! उन्होंने फाटाका दुकान वालों को समझाइश दी! दुकान दारो को भी समझाया रोड पर अतिकृमण एवं भीड़-भाड न लगाने को कहा एवं मिठाईयां की दुकान वालों को भी समझाईश दी!