Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Nov-2020

भोपाल में 19 साल की दिव्यांग लड़की से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की बोल और सुन नहीं पाती है। आरोपी एक सरकारी अस्पताल में ड्राइवर है और उसने सरकारी जीप से ही लड़की को अगवा किया था। दुष्कर्म के बाद वह आरोपी पीड़ित को हनुमानगंज इलाके में छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। लड़की ने लोगों की मदद से उसे पकड़वाया और पुलिस के हवाले करवा दिया। कोलार थाने के टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि 19 साल की लड़की को मंगलवार शाम को बीमा कुंज इलाके से अगवा किया गया था। उसके पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। बुधवार दोपहर हनुमानगंज पुलिस ने लड़की के बरामद होने की जानकारी दी। इस मामले में शाहजहांनाबाद निवासी 53 साल के मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार किया गया है। चुनाव नतीजे घोषित होने के दूसरे दिन बुधवार को दोनों पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पोलिंगों पर हार व जीत के अंतर की वजह जानने में लगे रहे। दोनों विस सीटों के नतीजों से साफ है कि इस चुनाव में स्टार प्रचारक बेअसर रहे। पार्टी के बड़े नेताओं ने जहां सभा की वहां की पोलिंग पर अपने प्रत्याशी को नहीं जिता पाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छर्च में सभा ली। यहां की दोनों पोलिंग पर भाजपा पीछे और बसपा आगे रही। जबकि छर्च क्षेत्र की बिलौआ की दो में से एक पर बसपा व दूसरी पर कांग्रेस, मेहदेवा में बसपा, बागलौन व मेहलोनी में कांग्रेस आगे रही। यानी सभा स्थल व आसपास की पोलिंग पर भाजपा स्टार प्रचारकों का जादू नहीं चला। बंसी ट्रेड सेंटर में दूसरी मंजिल स्थित एक एमपी ऑन लाइन कियोस्क सेंटर में निगम-प्रशासन ने छापा मारा। ये लोग नगर निगम, जिला प्रशासन व नगर और ग्राम निवेश विभाग में होने वाले कार्यों की दलाली में लिप्त थे। शुभम नामक कियोस्क संचालक के यहां से टीम को भारी मात्रा में सरकारी दस्तावेज मिले हैं। यहां से सरकारी विभागों के आदेश के साथ ही सरकारी विभागों की अनापत्ति भी सिस्टम पर टाइप की हुई मिली है। करवाचौथ के बाद एक बार फिर धनतेरस पर कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त होने के चलते धनरतेरस पर अच्छी ग्राहकी की उम्मीद में कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान सजा लिए हैं। बर्तन, इलेक्ट्रोनिक्स, ज्वैलर्स सहित अन्य सेक्टरों में 70 लाख रुपए के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि व्यापारी कोरोना संक्रमण के कारण मंदी की मार झेल रहे थे। लेकिन दीपावली के त्यौहार के चलते फिर से बाजार में रौनक लौटने लगी है। धान के भाव में आई बढ़त के चलते करवाचौथ और पुख्य नक्षत्र के बाद अब गुरुवार को धनतेरस के अवसर पर भी कारोबारियों को अच्छे कारोबार की आस है। भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली गोहद विधानसभा सीट पर उपचुनाव में एक बार फिर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। इसके पीछे एक ओर जहां आम मतदाताओं के मन में रणवीर के प्रति नाराजगी दिखाई दी है। वहीं दूसरा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी रणवीर को पूरी तरह से पार्टी में स्वीकार न कर पाना नजर आ रहा है। यही वजह रही है कि दो साल पहले वर्ष 2018 के आमचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर 23 हजार 989 वोट से रिकार्ड जीत दर्ज कराने वाले रणवीर को इस उपचुनाव 2020 भाजपा के टिकट पर अपनी ही पोलिंग पर हार का सामना करना पड़ा। उन्हें अपनी पोलिंग क्रमांक 110 पर 119 वोट मिले। मेवाराम को 271 वोट मिले। उपचुनाव में हुई हार की समीक्षा बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि मैं हार के बाद मध्य प्रदेश छोड़ दूंगा, तो वे सुन लें.. हम 2023 का चुनाव पूरी ताकत से लड़ेंगे। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव नजदीक हैं, जिसमें पूरी तैयारी के साथ जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने आगे कहा, मैंने1 मई 2018 को जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला था, मेरे सामने संगठन को मजबूत करने की चुनौती थी। सामने चुनाव थे। 2000 वर्गफीट तक की फायर एनओसी के लिए नगर निगम को 2000 रुपए देने होंगे। फायर ब्रिगेड, इससे जुड़े दूसरे यंत्र, सुझाव प्रमाण पत्र, लेक्टर, डेमो और फायर रिपोर्ट जारी करने के लिए भी दरें निर्धारित कर दी गई हैं। फायर एनओसी जारी करने के लिए अपर आयुक्त शाश्वत मीणा को अधिकृत किया गया है। इसके आदेश निगम कमिश्नर वीएस चौधरी कोलसानी ने बुधवार को जारी किए। फायर एनओसी फायर इंजीनियर या आर्किटेक्ट की ओर से बनाए गए नक्शे पर फायर ऑफिसर की स्वीकृति के बाद जारी की जाएगी। वैधता एक साल की होगी। अभी तक महिलाएं ही महिला आयोग पहुंचकर सहायता मांगती थीं, लेकिन पहली बार किसी पुरुष ने आयोग पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। उसका आरोप है कि पत्नी ने शादी से पहले ज्यादती के केस में फंसाया। शादी के बाद दहेज प्रताड़ना का प्रकरण लगा दिया। उसने कहा कि वह पत्नी के द्वारा की जा रही शिकायतों से परेशान हो गया है। यदि किसी तरह की मदद नहीं मिली तो वह आत्महत्या कर लेगा। मामले में आयोग के सदस्य सचिव ने उसकी बातों को सुना। उन्होंने पुरुष को कानूनी सलाह देते हुए जिला विधिक प्राधिकरण में आवेदन देने का सुझाव दिया। सदस्य सचिव का कहना था कि पुरुष इतने डिप्रेशन में है कि यदि उसकी बातों को नहीं सुना जाता तो वह कुछ भी कर सकता था। भारत में पहली बार इंदौर के रेडिमेड व्यापारियों ने ग्राहकों को दुकानों तक लाने के लिए एक कॉल सेंटर शुरू किया है। खजूरी बाजार से सटे रेडिमेड व्यापारियों द्वारा कॉल सेंटर के जरिए दीपावली तक ढाई लाख से ज्यादा ग्राहकों को फोन कर दुकान पर बुलाने की कवायद हो रही है। अभी तक ऐसा केवल मल्टीनेशनल कंपनियां ही करती थीं। इंदौर रिटेल गारमेंट एसोसिएशन ने कोरोनाकाल की मंदी से उबरने के लिए यह तरीका निकाला है। एसोसिएशन ने अपने पुराने ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें दुकान बुलाने और खरीदी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक कॉल सेंटर एजेंसी को प्रोजेक्ट सौंपा। विधानसभा उपचुनाव निपटने के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी है। इसके लिए नगरीय प्रशासन ने प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। 295 निकायों में वार्ड आरक्षण भी पूरा हो चुका है। बाकी 49 निकायों में भी जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। वार्ड आरक्षण के बाद ही राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेगा। प्रदेश के पुराने 378 निकायों में से 315 का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इनमें दिसंबर-जनवरी में चुनाव संभावित हैं। वहीं, नई बनी 29 नगर परिषदों में भी चुनाव कराए जाएंगे। कुल मिलाकर 344 निकायों में चुनाव होना हैं। इनमें से 322 निकायों ने वार्ड आरक्षण कर प्रस्ताव संचालनालय को भेज दिए थे। प्रदेश में कोयला खदानों के आवंटन के बाद राज्य सरकार को 1700 करोड़ से ज्यादा का राजस्व मिलने लगेगा। प्रदेश के कोल ब्लॉक की नीलामी के साथ ही राज्य में अंबानी ग्रुप के बाद अब अडाणी ग्रुप भी कोयला खदानों में काम करेगा। सिंगरौली की खदान से 586.39 मिलियन टन कोयला सालभर में निकलेगा। इससे सालाना राजस्व के रूप में ही शासन को 398.27 करोड़ रुपए की राजस्व कमाई होने लगेगी। केंद्रीय कोयला मंत्रालय से प्रदेश के सात कोल ब्लॉक की नीलामी हुई है। इसमें सिंगरौली के धिरौली कोल खान को अडाणी ग्रुप ने सबसे ज्यादा प्रदेश को 12.5 फीसदी राजस्व की बोली लगाकर लिया है। अडाणी ग्रुप की स्ट्रेटाटेक मिनरल रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड कोल खदान चलाएगी। भोपाल में जिन स्थानों पर जमीन का अधिग्रहण होगा, वहां प्रॉपर्टी के रेट बढ़ने की संभावना कम रहेगी। कलेक्टर गाइडलाइन के संबंध में 31 दिसंबर तक उप पंजीयक द्वारा उप जिला मूल्यांकन समिति का अनुमोदन प्राप्त कर गाइडलाइन के प्रस्ताव जिला मूल्यांकन समिति को भेजे जाएंगे। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अब भवन की निर्माण की लागत को देखते हुए इस वर्ष की कलेक्टर गाइडलाइन में प्लॉट की दरें निर्धारित होंगी। हाल में निर्माण लागत आरसीसी सहित अन्य तरह के निर्माण की दर अलग से तय की गई थी। रजिस्ट्री शुल्क पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। दीपावली से पहले ही शहर में मौसम के तेवर ज्यादा ठंडे होने लगे हैं। रात के बाद अब दिन में भी ठंडक होने लगी है। बुधवार को दिन का तापमान 27.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा। बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह से शाम तक धुंध छाई रही। सुबह धुंध इतनी थी कि सुबह 6रू30 बजे से सुबह 9 बजे विजिबिलिटी सिर्फ 1500 मीटर रही। शाम 5रू30 बजे के बाद यह 2500 मीटर हो सकी। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दिन के तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट हुई। दिन में धूप भी नहीं निकली। राजबाड़ा के जीर्णोद्धार में आठ महीने से अटके काम में अब तेजी आएगी। चेन्नई आईआईटी से आए वुडन एक्सपर्ट डॉ. अरुण मेनन ने पूरे स्ट्रक्चर को देखा। इस दौरान स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने स्ट्रक्चर के अगले और पिछले भाग के बीच में आई दरार को लेकर सवाल किए तो खुलासा हुआ कि स्ट्रक्चर दोनों तरफ से झुक रहा है। इसे रोकने के लिए बीच के स्ट्रक्चर से दोनों स्ट्रक्चर को नट-बोल्ट से कंसा जाएगा। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया डॉ. मेनन मार्च में ही आने वाले थे लेकिन लॉकडाउन के कारण उनका आना टलता गया। पिछले दिनों उन्हें विशेष रूप से आने के लिए कहा गया ताकि शहर की शान राजबाड़ा के सामने सालों से लगा लोहे का जाल हटे और राजबाड़ा पुराने स्वरूप में शहर को वापस मिले। कोरोना की चपेट में आए मरीज यूं तो हफ्ते, दो हफ्ते में ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ को इसके बाद भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे मरीजों के लिए राहत की बात ये है कि ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) के पल्मोनरी रिहेबिलिटेशन सेंटर में पोस्ट कोविड क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। यहां आने वाले मरीज दवाइयों के बजाय एक्सरसाइज की मदद से स्वस्थ हो रहे हैं। क्लीनिक अभी हफ्ते में एक दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित की जा रही है। क्लीनिक में आने वाले मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। इसके बाद रजिस्टर्ड मरीजों को हफ्ते दो दिन बुधवार और शुक्रवार को बुलाकर एक्सरसाइज कराई जाती है। मध्य प्रदेश में 28 सीटों के उप-चुनाव में 19 सीटों पर जीत मिलने से भाजपा सरकार का कद बढ़ गया है, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं। सबसे पहली चुनौती होगी कैबिनेट का विस्तार। कांग्रेस से भाजपा में आए 3 ( दो सिंधिया समर्थक) मंत्रियों के चुनाव हारने के बाद अब मंत्रिमंडल में चार और मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। एक जगह पहले से खाली थी, लेकिन इन 4 जगहों के लिए 7 से ज्यादा विधायक दावा कर रहे हैं। एक को भी मनाने के लिए शिवराज को कड़ी मेहनत करनी होगी।