Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
10-Nov-2020

भाजपा ने उप चुनाव में कोंग्रस का सूपड़ा साफ कर दिया है। इस महाजीत का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की जोड़ी को जाता है। मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उप चुनाव पर पूरे देश की निगाहे थी। दोनों ही पार्टियों के लिए यह उप चुनाव करो या मरो की स्थिति में था । लेकिन शिवराज और वीडी शर्मा की जोड़ी कांग्रेस पर भारी पडी भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जादू एक बार फिर जनता के सर चढ़कर बोला है। शिवराज एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी सरकार को आरोपों से बचाते हुए चुनाव को विकास की ओर मोड़ने में सफल हुए है। वही प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संगठन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं में एक नया जोश फूका उन्होंने दिन रात चुनाव की रणनीति बनाने के साथ ही एक एक सीटों का दौरा किया। आखिरकार शिव और वीडी की नई जोड़ी परिणामो को अपने पक्ष में लाने में सफल हुई।