राज्य
उप चुनाव में शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा कार्यालय पहुंचे । जहां उन्होंने भाजपा के स्वर्गीय नेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जीत का जश्न मनाया । इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उपचुनाव कठिन था । क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में झूठे आरोप की झड़ी लगा दी थी । और उन्होंने इस चुनाव में शब्दों की मर्यादाओं को तोड़ा। उनके द्वारा नालायक गुंडा जैसे कई अनैतिक शब्दों का प्रयोग किया गया लेकिन जनता ने भारतीय जनता पार्टी को चुनकर यह साबित कर दिया की प्रदेश में विकास करने वाली पार्टी ही चुनाव की जीतेगी ।