राज्य
मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिल रही बढत और कई सीटों पर हुई जीत को देखते हुए भाजपा कार्य़कर्ता जोश में है । राजधानी भोपाल के समता चौक पर पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने भाजपा कार्य़कर्ताओं के साथ जश्न मनाया। उन्होने कहा कि भाजपा सारी सीटों को जीत रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश पहले भी शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और अब आगे भी शिवराज के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा ।