1 प्रदेश में आतिशबाजी पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। दीपावली के दिन लोग पटाखे फोड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश खुशियों का प्रदेश है। यहां हम खुशियों पर कभी भी किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाते। प्रदेश में पटाखों पर प्रतिबंध नहीं है, लेकिन चीनी पटाखों पर प्रतिबंध जरूर है। अब भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी मनाएं, पटाखे जलाए एवं धूमधाम से दीपाली मनाएं। हालांकि चीनी पटाखों के साथ ही देवी-देवताओं के फोटो वाले पटाखें भी प्रतिबंध किए गए हैं। 2 प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। 28 सीटों के रुझान भास्कर के एग्जिट पोल जैसे ही आ रहे हैं। इनमें 19 सीटों पर भाजपा और 8 सीट पर कांग्रेस आगे है, जबकि 1 सीट (मुरैना) पर बसपा आगे है। अब तक आए रुझानों में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। 3 मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने विदिशा में कहा है कि जहां से मूड होगा वह वहां से आगामी चुनाव लड़ेंगी. सांची में चुनाव प्रचार के दौरान उमा भारती लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं. 4 भाजपा नेता व पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू की ओर से आरटीओ के खिलाफ सिख संगत के बैनर तले किए जा रहे आंदोलन के बाद पार्टी ने उन्हें अनुशासनहीनता पर नोटिस जारी किया है. आरटीओ बब्बू और उनके समर्थकों पर हंगामा करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा चुके हैं. 5 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना के उकावद खुर्द गांव में आदिवासी परिवार से मुलाकात की जिसके युवक विजय सहरिया को 5 हजार रुपए नहीं देने पर दबंगों ने जिंदा जला दिया था. शिवराज ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि गरीबों की जमीन - जेवर गिरवी रखने पर 3 साल की सजा दी जाएगी. 6 एनजीटी द्वारा दीपावली में पटाखों पर रोक लगाने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सिर्फ चाइनीज और देवी - देवताओं के चित्र वाले पटाखों पर प्रतिबंध है. उन्होंने कहा कि लोग भगवान राम के अयोध्या से लौटने की खुशी मनाएं, पटाखे जलाएं और धूमधाम से दीवानी मनाएं. 7 इंदौर में कंप्यूटर बाबा का आश्रम ध्वस्त करने के बाद जो सबूत मिले हैं उनसे पता चलता है कि कंप्यूटर बाबा द्वारा रेत माफिया से वसूली की जाती थी. उन्होंने कई शहरों में कब्जे कर रखे थे और काले धन से 27 लाख रुपए की जमीन 10 लाख रुपए में खरीदी थी. प्रशासन ने बाबा के कब्जे से पांच करोड़ की जमीन मुक्त कराई है. 8 इस बीच बाबा की अवैध संपत्तियों पर प्रशासन की कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही. महाकाली मंदिर को प्रशासन ने कब्जे से मुक्त करा कर रह वासियों को सौंपा. सुपर कॉरिडोर की वन भूमि पर बनाई गई गौशाला तोड़ दी गई. सांवेर के अजनोद के अलावा उदयपुर सिलवानी और जबलपुर में भी बाबा के पास संपत्तियों का पता चला है. 9 कांग्रेस नेताओं ने कंप्यूटर बाबा से जेल में मुलाकात की. मिलने वालों में विधायक जीतू पटवारी, विशाल पटेल, संजय शुक्ला, व प्रेमचंद गुड्डू, सत्यनारायण पटेल, अश्विन जोशी, विनय बाकलीवाल आदि शामिल थे. उन्होंने कहा कि आश्रम सरकार के पैसे से बना था. संतों पर प्रतिशोध से कार्रवाई की जा रही है. 10 विधायक आरिफ मसूद की ओर से इकबाल मैदान में बिना अनुमति प्रदर्शन एवं भड़काऊ भाषण के मामले में तीन आरोपियों को तलैया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मसूद सहित चार आरोपी फरार है. 11 ग्वालियर में करमचंद गुटखा निर्माता डीलर और ट्रांसपोर्टर पर जीएसटी का छापा पड़ा है. सेंट्रल जीएसटी की डीजीसीआई विंग द्वारा घर और प्रतिष्ठानों पर मारे गए छापों में करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की आशंका जताई गई है, हवाला लेनदेन का भी पता चला है. सतना में भी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के यहां छापे में 1.15 करोड़ की टैक्स चोरी मिली है. 12 भोपाल में 20 दिन में दूसरी बार एक ही ट्रक से 140 क्विंटल मावा पकड़ाया है. 20 अक्टूबर को इसी ट्रक से 17 क्विंटल मावा और 4 क्विंटल पनीर पकड़ाया था लेकिन इनके सैंपल की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है. ट्रक के पकड़े जाने पर क्राइम ब्रांच में 20 व्यापारी पहुंचे और सैंपल दिए. 13 भोपाल के निकट सूखी सेवनिया के ग्राम बरखेड़ी अब्दुल्ला में मिट्टी में दबे चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन को बचा लिया गया. घटना उस वक्त हुई जब सोमवार की सुबह 7 से 11 वर्ष के यह बच्चे घर में लिपाई - पुताई के लिए खेत की मेड़ से पीली मिट्टी खोदने गए थे. 14 कोलार रोड में एक तीसरी क्लास की बच्ची के साथ सीए के छात्र द्वारा छेड़छाड़ किए जाने के बाद पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया. दोनों परिवार एक ही बिल्डिंग में रहते हैं. छात्र के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. 16 मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 809 नए मामले सामने आने के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1,78,168 हो गई, जिसमें से 1,67,084 ठीक हो चुके हैं, जबकि 3034 की मौत हो चुकी है. प्रदेश में रिकवरी रेट 93.77ः है. 17 भोपाल में सोमवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 208 नए मामले सामने आने के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 27,570 हो गई. जिनमें से 24,201 ठीक हो चुके हैं. जबकि 518 की मौत हो गई है. शहर में रिकवरी रेट 87.15ः है.