Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Nov-2020

1 आखिर चुनाव परिणामों की घड़ी नजदीक आ गई। आज मप्र की 28 सीटों सहित 11 राज्यों की 56 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। यह मंगलवार किसके लिए मंगलकारक होगा, इसका पूरे देश को इंतजार है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें धड़ाधड़ परिणाम उगलेगी, वहीं डाक मतपत्रों की गिनती भी साथ-साथ चलेगी। राजनीतिक दलों के साथ-साथ प्रत्याशियों की धड़कनें भी परिणाम की घड़ी नजदीक आते ही तेज हो गई है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि आयोग के निर्देशानुसार प्रत्याशियों के एजेंट मतगणना कक्ष में उपस्थित रह सकते हैं। 2 मप्र सरकार के शासकीय कर्मचारी और उनके परिवार के आश्रित सदस्य अब निजी अस्पताल में भी इलाज करा सकते हैं। इसके तहत राज्य में चिन्हित 93 निजी अस्पतालों में जांच व उपचार की सुविधा रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि शासकीय सेवकों को पूर्व में निजी चिकित्सालयों में उपचार करवाने पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति नहीं हो पाती थी। अब शासकीय अधिकारी-कर्मचारी विभिन्न बीमारियों का उपचार शासन द्वारा चिन्हित निजी चिकित्सालयों में करवा कर चिकित्सा प्रतिपूर्ति भी प्राप्त कर सकेंगे। 3 मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस हाईकमान का इशारा मिलने के बाद अपने पत्ते खोलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अंतिम परिणाम आने तक प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे, जबकि प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक दिल्ली मुख्यालय से ही नतीजों पर नजर रखेंगे। नतीजों के बाद की रणनीति को लेकर कमलनाथ की रविवार को दिल्ली में वासनिक से बैठक हो चुकी है। 4 अभी तक जिस कम्प्यूटर बाबा की माया से ेमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा परेशान थी, अब वहीं बाबा पुलिस-प्रशासन की माया से इस कदर परेशान हैं कि वे जेल में आंसू बहा रहे हैं। रविवार को पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेताओं के साथ सेंट्रल जेल में बाबा से मुलाकात करने के बाद मीडिया से कहा कि कम्प्यूटर बाबा की आंखों में आंसू थे। उन्होंने रोते हुए कहा कि जो बंदूक मिली, उसका उनके पास लाइसेंस है। जिस निर्माण को ढहाया गया, वह सरकारी पैसे से ही बना था। इसके दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। बाथरूम में जो टब और अन्य सामग्री मिलने की बात कही गई, वह सब झूठ है। साधु-संतों के साथ शिवराज ऐसा व्यवहार करेंगे, इसका उन्हें अंदाजा नहीं था। एक तरफ तो वे हिंदुत्व के नाम का झंडा बुलंद करते हैं। दूसरी ओर साधु-संतों को इतनी यातनाएं दे रहे हैं। 5 भोपाल संभाग के नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वय भवन में आयोजित हुआ । कार्यक्रम को भोपाल संभाग आयुक्त कविंद्र कियावत ने संबोधित किया । जिसमें भोपाल संभाग के अंतर्गत आने वाले नगरी निकाय के अधिकारी मौजूद रहे । संभागायुक्त कवींद्र कियावत ने ईएमएस टी वी से बात करते हुए बताया कि भोपाल संभाग के स्थानीय निकायों में उपभोक्ता दरों के निर्धारण के संबंध में शासन के निर्देश के अनुसार संभागीय स्तर की समितियों द्वारा लाए गए प्रस्तावों को मंजूरी दी गई । 6 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे मंगलवार सुबह से आने लगेंगे । चुनावी नतीजे आने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधायक दल की बैठक बुलाई है । यह बैठक बुधवार को कमलनाथ के निवास पर आयोजित होगी । बैठक को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और सरकार बनने के साथ ही विधायक दल की बैठक में कमलनाथ जी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा । 7 चुनाव नतीजे आने से पहले भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों ने उनकी जीत को लेकर होर्डिंग पोस्टर लगाना शुरु कर दिए हैं । सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत को उनके समर्थकों ने नतीजे आने के पहले ही जीत की शुभकामनाएं दी हैं । इसे लेकर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव नतीजे आने के पहले भाजपा का अति उत्साह है । लेकिन जब मंगलवार को चुनाव परिणाम आएंगे तब जीत कांग्रेस की होगी । 8 मप्र की राजधानी भोपाल में अतिआवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे। आयुक्त नगर निगम वीएस चौधरी कोलसानी ने कहा कि (साफ सफाई)/जल प्रदाय और अग्निशमन अत्यावश्यक सेवा में आते हैं। नगर पालिका निगम भोपाल में कार्यरत स्वच्छता से जुड़े समस्त साफ-सफाई कर्मचारी, स्वच्छता वाहन के चालक एवं सुपरवाइजर नियमित, विनियमित एवं श्रमिक अब किसी भी स्थिति में ड्यूटी से अनुपस्थित नहीं रह पाएंगे।मंगलवार से ही यह आदेश लागू हो जाएंगे। 9 मप्र प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के नतीजों को लेकर नेताओं और राजनीतिक पार्टियों के अपने-अपने दावे हैं। रविवार को जबलपुर पहुंचे राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने विधानसभा उपचुनाव में 20 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी व्यक्तिगत और सार्वजनिक तौर पर जिनसे भी चर्चा हुई है उसके मुताबिक 22 विधायकों की गद्दारी और पाला बदलने के एवज में 35 करोड़ की रकम लेने की बात जनता भी महसूस कर रही है, और हर कोई इसकी जमकर आलोचना कर रहा है। 10 भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके के ग्राम बरखेड़ी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां मिट्टी खोदने गए चार बच्चों की मिट्टी धंसकने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, गांव के 7 बच्चे मिट्टी खोदने गए थे। मिट्टी खोदते-खोदते अंदर गहरे में पहुंच गए। मिट्टी धंस गई और 6 बच्चे दब गए। बाहर खड़ी 6 साल की बंटी घटना देख दौड़कर घर गई और परिवार वालों को बताया। परिजन ने सभी छह बच्चों को वहां से निकालकर हमीदिया अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही 4 बच्चों ने दम तोड़ दिया। 2 की हालत गंभीर है। मिट्टी में दबने वालों में तीन लड़कियां और तीन लड़के थे। मौके पर पुलिस और ग्रामीण मौजूद हैं। एक बच्चा बाहर ही खड़ा था, जिससे वह चपेट में आने से बच गया। 11 भोपाल के इकबाल मैदान पर प्रदर्शन कर शांति भंग करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपी कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के तीन साथियों को तलैया पुलिस ने सोमवार दोपहर गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस की यह पहली कार्रवाई है। टीआई तलैया डीपी सिंह ने बताया कि वाफना कॉलोनी बैरसिया रोड से 42 साल के नईम खां, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करोंद निवासी 40 साल के अब्दुल नईम और कांग्रेस नगर टीला जमालपुरा में रहने वाले 41 साल के मोहम्मद इकराम हाशमी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला न्यायालय पहुंचे मसूद की अग्रिम जमानत याचिका को कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है। संभावना है कि इसके खिलाफ मसूद अब एक-दो दिन में हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। 12 प्रदेश की 28 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे मंगलवार को आने वाले हैं । इन चुनावी नतीजों का सबको बेसब्री से इंतजार है । भाजपा के सामने अपने साख बचाने की चुनौती है । तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में काबिज होने के लिये चुनावी मैदान में थी । मंगलवार को आने वाले चुनावी नतीजों को लेकर शिवराज सरकार में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने बडा बयान दिया है । उन्होंने बयान देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस 28 सीटों को जीत लेती है तो वह राजनीति छोड देंगें । 13 भोपाल की अरेरा कॉलोनी में बाइक सवार दो लुटेरों ने एक नए तरीके से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने बाइक का शोर मचाकर 83 साल की रिटायर्ड टीचर के गले से सोने की चेन झपट ली। बाइक की रेस की आवाज इतनी ज्यादा थी कि महिला को ना तो ठीक से कुछ सुनाई दिया और ना ही मदद के लिए किसी को बुला सकीं। पुलिस अब सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।