Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Nov-2020

प्रदेश की 28 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे मंगलवार को आने वाले हैं । इन चुनावी नतीजों का सबको बेसब्री से इंतजार है । भाजपा के सामने अपने साख बचाने की चुनौती है । तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में काबिज होने के लिये चुनावी मैदान में थी । मंगलवार को आने वाले चुनावी नतीजों को लेकर शिवराज सरकार में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने बडा बयान दिया है । उन्होंने बयान देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस 28 सीटों को जीत लेती है तो वह राजनीति छोड देंगें ।