Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
05-Nov-2020

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने पिछले 30 दिन में चौथी बार बाजार से कर्ज लिया है. सरकार ने एक बार फिर एक हजार करोड़ का कर्ज लिया है. इससे पहले सात, 13 और 21 अक्टूबर को भी सरकार ने बाजार से एक-एक हजार करोड़ का कर्ज लिया था. ऐसे में आंकड़े बताते हैं कि मध्य प्रदेश में अपने सात महीने के कार्यकाल में शिवराज सरकार ने बुधवार को दसवीं बार कर्ज लिया है. जिसके बाद सरकार पिछले सात महीने में 11 हजार 500 करोड़ का कर्ज ले चुकी है. सूत्रों का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते सरकार की माली हालत और भी ज्यादा बिगड़ गयी. राजस्व में भारी कमी आने के चलते सरकार आर्थिक संकट से जूझ रही है.