Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
31-Oct-2020

1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवडिय़ा में सी प्लेन सेवा का उद्घाटन किया। ये विमान केवडिय़ा से साबरमती तक जाएंगे। इसमें 30 मिनट का समय लगेगा। विमान 200 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इसे स्पाइसजेट की स्पाइस शटल सेवा चला रही है। इसके लिए विमान मालदीव से आया है। प्रधानमंत्री ने इस विमान से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक की यात्रा की। 2 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की सलामी ली और जवानों को राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई। फिर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश वायरस से उबर भी रहा है और आगे भी बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने केवडिय़ा में सिविल सर्विसेज प्रोबेशनर्स को संबोधित किया। उन्होंने नौकरशाहों से देशहित में फैसले लेने का अनुरोध किया। 3 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद का समर्थन करने वाले लोगों को आड़े हाथों लिया। दरअसल, राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुजरात के केवडिय़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह कुछ लोग आतंकवाद के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं, वो आज वैश्विक चिंता का विषय है। उन्होंने सीधे तौर पर फ्रांस में घटित हुई घटनाओं का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन अपनी बातों से उन्होंने आतंकवाद का समर्थन करने वाले लोगों को निशाने पर जरूर लिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, आज के माहौल में दुनिया के सभी देशों को, सभी सरकारों को, सभी पंथों को, आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की बहुत ज्यादा जरूरत है। 4 बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव अभियान अपने जोरों पर है। इसी बीच, शिवसेना के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि मुझे तनिक भी आश्चर्य नहीं होगा यदि राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधा और इसे भाजपा की एक शाखा बताया। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, बिना किसी सहारे के एक युवक, जिसके परिवार के सदस्य जेल में हैं और सीबीआई और आईटी विभाग उसके पीछे है, बिहार जैसे राज्य में सभी को चुनौती दे रहा है। 5 देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार में पहले के मुकाबले कमी आई है, लेकिन अभी तक वायरस का खतरा टला नहीं है। दुनियाभर में वैज्ञानिक इस वायरस की काट ढूंढऩे के लिए वैक्सीन का निर्माण करने में जुटे हुए हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अगले सप्ताह की शुरुआत में भारत बायोटेक द्वारा तैयार की जा रही कोरोना वायरस वैक्सीन कोवैक्सीन को संस्थान की आचार समिति के सामने पेश कर सकता है, ताकि अस्पताल में तीसरे चरण का नैदानिक परीक्षण शुरू करने की अनुमति मिल सके। 6 पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर भाजपा अभी से तैयारी करने में जुट गई है। लोकसभा चुनावों में जिस तरह भाजपा ने ममता के गढ़ बंगाल में 42 में से 18 सीटों पर कब्जा जमाया, उसे देखते हुए पार्टी के हौसले बुलंद हैं। भाजपा जहां राज्य में सत्ता पाने की कोशिश करने में जुटेगी, वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी सत्ता को बचाने के लिए मैदान में होगी। इसे लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के संगठनात्मक मामलों का जायजा लेने के लिए पांच नवंबर से पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। 7 राममंदिर निर्माण समिति की बैठक सर्किट हाउस में पीएम मोदी के सलाहकार रहे नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें एक हजार साल तक अक्षुण्ण रहने वाले राममंदिर व उसकी भव्यता को लेकर करीब तीन घंटे तक मंथन किया गया। मिश्र ने अब तक हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली, साथ ही इंजीनियरिंग संस्थान समेत टाटा व एलएंडटी के विशेषज्ञों के प्रजेंटेशन देखकर आगे के कार्यों को लेकर रणनीति बनाई। 8 कानपुर में अपने भाई के साथ मिलकर साढ़े तीन लाख का गबन और ढाई लाख की चोरी करने का आरोप लगाते हुए 73 वर्षीय वृद्ध ने 71 वर्षीय पत्नी को तलाक के लिए लीगल नोटिस दिया है। यशोदा नगर निवासी अशोक कुमार दीक्षित का विवाह 5 मई 1968 को सुषमा के साथ हुआ था। पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व कर्मचारी अशोक ने अधिवक्ता प्रवीण फाइटर के माध्यम से पत्नी सुषमा को लीगल नोटिस भेजा है। ? 9 उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सरकारी अधिकारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि वर्तमान में विभिन्न पर्वों के आयोजन का समय है। ऐसे में जिलाधिकारी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश पर न जाएं। उन्होंने इनके अवकाश स्वीकृत न करने का निर्देश दिए हैं। 10 राजस्थान का विधानसभा का सत्र शनिवार से शुरू हो गया। इस दौरान राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ संशोधन विधेयक पेश किया। विधेयक को संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने पेश किया। इसके बाद शोकाभिव्यक्ति हुई और सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने शुक्रवार को विधानसभा भवन और सदन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। केंद्रीय कृषि कानूनों के राज्य के किसानों पर पडऩे वाले असर को श्निष्प्रभावी्य करने के लिए तीन विधेयक शनिवार को राजस्थान विधानसभा में पेश किए गए। 11 महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार यानी महाराष्ट्र विकास अघाड़ी में बड़ी फूट नजर आ रही है। कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री उद्धव ने कांग्रेस शासित नगर निगमों को फंड नहीं देते हैं। मराठवाड़ा में भारी बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए पूर्व सीएम अशोक चव्हाण परभणी पहुंचे थे। यहां एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने यह बातें कही हैं।