1 चुनाव आयोग ने मप्र कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने कमलनाथ के बयानों पर संज्ञान लेते हुए इन्हें आपत्तिजनक माना है। शुक्रवार को आयोग ने कमलनाथ से स्टार प्रचारक का दर्जा भी छीन लिया है। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने कहा है कि हम आयोग के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। वहीं आयोग ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के चुन्नू-मुन्नू वाले बयान पर सख्त आपत्ति ली है। 2 उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कमलनाथ पर हमला बोलते हुए उन्हें दागी बताया। शिवराज ने कहा, कमलनाथ जी कहते हैं कि वो बिलकुल बेदाग हैं। दाग बड़े गहरे हैं, बेनकाब चेहरे हैं। अगर दुनिया भर के वॉशिंग पाउडर भी ले आएं तो वो दाग धुल नहीं सकते। और इसलिए कम से कम कमलनाथ खुद को बेदाग न कहें। 3 कमलनाथ ने शिवराज पर पलटवार करते हुए कहा कि हर दागदार को बेदाग बनाने वाली वाशिंग मशीन भाजपा में भी वो दाग धूल नहीं सकते। दुनिया भर में अब तक ऐसी कोई वाशिंग मशीन नहीं बनी है जो इन दागदारों के दाग धो सके। कमलनाथ ने कहा कि जो बेदाग थे वो बेदाग रहेंगे और जो दागदार हैं वो दागदार ही रहेंगे इसकी गवाह खुद जनता है। 4 कांग्रेस ने शुक्रवार को ब्यावरा में चुनाव-प्रचार किया। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, आचार्य प्रमोद कृष्णन, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी मौजूद थे। आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि मप्र में भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोटा है। जिन 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से तीन विधायकों का निधन हो गया था। लेकिन 25 ऐसी सीटें हैं, जहां कांग्रेस के विधायकों को करोड़ों रुपए देकर खरीदकर अपनी सरकार तब बनाई है, जब 2018 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बहुमत में थी। 5 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अपने आप को बेदाग बताए जाने के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन पर अनोखे अंदाज में तंज कसा है । सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ के दाग इतने गहरे हैं कि अगर पूरी दुनिया भर के वाशिंग पाउडर लाकर भी धोए जाएं तो दाग धुल नहीं सकते । इसलिए उन्हें अपने आपको बेदाग नहीं कहना चाहिए । 6 मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के आखिरी दौर में कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के लिए कमलनाथ का अहंकार जिम्मेदार है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के सम्मान को ठेस पहुंची तो सत्ता परिवर्तन हुआ। कमलनाथ अपने विधायकों को संभाल नहीं पाए। वे अहंकार में डूब गए थे, इमरती देवी पर अमर्यादित टिप्पणी को राहुल गांधी ने भी गलत बताया, लेकिन कमलनाथ का अहंकार इतना है कि अपने नेता के कहने पर भी उन्होंने माफी नहीं मांगी। 7 राजधानी भोपाल के इकबाल मैदान में फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ हुए हजारों लोगों के विरोध प्रदर्शन पर सीएम शिवराज ने नाराजगी जताई है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है। इसकी शांति को भंग करने वालों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे। इस मामले में 188 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वो चाहे कोई भी हो। डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि विरोध प्रदर्शन और भीड़ इक-ा करने वाले विधायक आरिफ मसूद समेत 400 लोगों को कार्रवाई की गई है। इसमें शामिल और लोगों की पहचान की जा रही है। 8 बड़ामलहरा विधानसभी सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी की तबियत अचानक बिगड़ गई है, उन्हें आनन-फानन में भोपाल रैफर कर चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोधी की तबियत बिगडऩे से पार्टी में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, लोधी को गुरूवार रात को दमोह के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां हालत में सुधार ना होने पर दमोह से भोपाल के चिरायु अस्पताल रैफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें फेफड़ों में इन्फेक्शन की समस्या है, ऐसे में तीन चार दिन तक उन्हें अस्पताल में रहना पड़ सकता है। 9 प्रदेश में सत्ता का भविष्य तय करने वाले 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव का प्रचार अंतिम दौर में पहुंच गया है। इसके साथ भाजपा और कांग्रेस के संगठन ने बूथ प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित कर लिया है। कांग्रेस ने विधायकों को प्रभार की सीट के 50-50 मतदान केंद्र का जिम्मा देने की रणनीति बनाई है। प्रचार थमने के बाद वे यहां स्थानीय कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदाता संपर्क अभियान चलवाएंगे। इंटरनेट मीडिया की टीम से समन्वय बनाने की जिम्मेदारी भी प्रभारी के साथ-साथ विधायक की रहेगी। 10 भोपाल के इकबाल मैदान में फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाराजगी जताने के बाद सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी गुस्सा हैं। उन्होंने कहा कि मैं कह रही हूं कि विश्व में आतंकवादी गतिविधियां फैलाने वाले विधर्मी हैं। भारत और भोपाल में भी इनकी कमी नहीं है। यह उन लोगों का ही समर्थन करते हैं। यह बात शुक्रवार को उन्होंने अपने निवास पर पर कही। 11 मप्र में उपचुनाव का घमासान अंतिम दौर में पहुंच गया है। दोनों पार्टियों के नेताओं ने चुनावी क्षेत्रों में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा जहां फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रही है, वहीं कांग्रेस आक्रामक तरीके से प्रचार कर रही है। प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा का पूरा फोकस कमजोर सीटों पर है। जिन सीटों के संदर्भ में निगेटिव फीडबैक मिले हैं, भाजपा ने वहां शीर्ष नेताओं के साथ ही संघ के पदाधिकारियों को तैनात कर दिया है। भाजपा को मिले फीडबैक के अनुसार, अभी मामला फिफ्टी-फिफ्टी का बना हुआ है। आने वाले दिनों में स्थिति को मजबूत करने के लिए पार्टी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। पार्टी ने कमजोर सीटों पर अपना पूरा जोर लगा दिया है। 12 कांग्रेस द्वारा भाजपा के ािलाफ मीडिया में पेश किए गए आरोप पत्र को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने आरोप लगाया कि पिछले 15 महीनों में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने बड़े घोटाले कर प्रदेश के खजाने का जमकर चूना लगाया। उन्होंने पूर्व सीएम के ओएसडी प्रवीण कक्कड़, आर के मिगलानी समेत कुछ और लोगों के नाम लिए और कहा कि कमलनाथ इनसे अपने संबंधों का खुलासा करें। साथ ही यह भी बताएं कि दिग्विजय सिंह की पत्नी की सहयेागी मीडिया संस्थान को कितने करोड़ का भुगतान किया? 13 मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा में कांग्रेस प्रत्याशी राम सिया भारती का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छतरपुर से विधायक आलोक चतुर्वेदी उन्हें समझाते हुए कह रहे हैं- श्तुमाए ऊपर आरोप लगाए जा रए। तुम्हें असुआ टपका-टपका के रोने है। इस ऑडियो-वीडियो की एक्सप्रेस न्यूज पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो दो दिन पुराना बुधवार का बताया जा रहा है। कमलनाथ के साथ मंच पर बैठे छतरपुर से विधायक आलोक चतुर्वेदी भाषण शुरू होने के पहले बड़ा मलहरा से कांग्रेस प्रत्याशी राम सिया के पास जाते हैं। वे माइक पकड़कर उनसे बात करने लगते हैं। इस दौरान पास खड़े दूसरे लोग भी उनकी बातें सुनने लगते हैं। 14 प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के आखिरी दौर में नेता अब एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। लोधी बहुल सीटों पर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उतरे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव में भाषा की मर्यादा तोड़ी है। यह लोकतंत्र की रक्षा का चुनाव है। उपचुनाव में भाषा की मर्यादा नहीं टूटना चाहिए। लोकतंत्र में भाषा की मर्यादा टूटती है तो वह बताती है कि उनके परवरिश में कमी है। मैं इस तरह की भाषा का हमेशा से विरोधी था और रहूंगा। 15 ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा का कमल थाम कर कमल नाथ सरकार को गिरा दिया था। उनके भाजपा में आने के बाद से ही उनके गढ़ शिवपुरी में लोगों को उम्मीद थी कि अब शहर के दो महाराज (यशोधरा राजे और ज्योतिरादित्य सिंधिया को यहां इसी नाम से संबोधित करते हैं) को एक की पार्टी के बैनर तले एक साथ मंच पर देखेंगे। शिवपुरी जिले की दो विधानसभा सीट पोहरी और करैरा के उपचुनाव में यह उम्मीदें और बढ़ गई थीं।