राज्य
बिहार विधानसभा चुनाव अब भाजपा के लिए फजीहत बन गया है । जनता भाजपा प्रत्याशियों पर अपना गुस्सा निकाल रही है। पिछले हफ्ते ही लखीसराय के हलसी प्रखंड के तरहारी गांव में लखीसराय के भाजपा प्रत्याशी सह श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा को ग्रामीणों का जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़। ग्रामीणों ने गांव से विजय सिन्हा को खदेड़ दिया। गांव वालों ने सिन्हा के ऊपर कीचड़ एवं गाेबर भी फेंका। ग्रामीणों के विरोध के कारण भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा को वहां से भागना पड़ा। ग्रामीणों ने विरोध में नारे लगाए एवं अपशब्दों का भी प्रयोग किया। भाजपा प्रत्याशी के साथ किए गए दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।