राज्य
प्रदेश में उपचुनाव की तारीख जैसे जैसे पास आ रही है वैसे वैसे बीजेपी कांग्रेस के बीच जुबानी जंग ओर तेज होती जा रही है । पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को झूठा बताया है । तो सीएम शिवराज ने भी कमलनाथ पर पलटवार करने में देर नहीं की । उन्होंने कमलनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के नेता ही उन्हें भूखा नंगा और कमलनाथ को देश का दूसरा सबसे बडा उदोगपति बताते हैं ।