Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
14-Oct-2020

सांची विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के चलते पुलिस ने सोमवार रात हाईवे पर नाकाबंदी कर ट्रक से 70 लाख की 485 शराब की पेटियां पकड़ी । बताया जा रहा है कि मार्च के स्टॉक की शराब पाने के लिए भोपाल का ठेकेदार आपकारी विभाग की मिलीभगत से इस शराब को विदिशा भेज रहा था लेकिन रायसेन पुलिस ने इसका भंडाफोड़ कर दिया और दो लोगों गिरफ्तार किया । वही भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मामले में आबकारी निरीक्षक चंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है । इस पूरे मामले में बड़ी बात यह है कि अबे परमिट पर यह शराब भेजी जा रही थी । लेकिन इस पूरे मामले को लेकर जब हमारी टीम आबकारी आयुक्त राजीव नंदन दुबे के पास पहुंची तो उन्होंने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया । और इस पूरे मामले के लिए भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया से जानकारी लेने की सलाह तक दे डाली । लेकिन यहां लाख टके का सवाल यह उठता है कि अवैध परमिट पर 70 लाख रुपए कीमत की शराब कैसे भेजी जा रही थी । आबकारी आयुक्त ने इस सवाल का जवाब देना भी मुनासिब नहीं समझा । और प्रशासन द्वारा एक अदने से कर्मचारी पर कार्रवाई कर इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ा जा रहा है ।