मंडियों में हड़ताल 2400 करोड़ का नुकसान मंडी शुल्क घटाने और निराश्रित शुल्क हटाने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश की मंडियों में हड़ताल की वजह से अब तक करीब ढाई हजार करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान हुआ है। इस कारण महंगाई भी बढ़ने लगी है और सोयाबीन किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले 12 दिन से चले रही मंडी हड़ताल के कारण कृषि जिंसों की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। सकल अनाज दलहन-तिलहन व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल के मुताबिक मंडियों में रोजाना करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। इस हिसाब से हड़ताल के कारण अब तक लगभग 2400 करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान हुआ है। प्रदेश में 28 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पूरा दम लगा रही है.बीजेपी को हराने के लिए कमलनाथ ने अब सीएम 11 सीट का प्लान तैयार किया है. कांग्रेस की जीत के लिए तीन राज्यों के नेता मोर्चा संभालेंगे. राजस्थान से अशोक गहलोत और सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल और महाराष्ट्र से उद्धव ठाकरे पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आएंगे. भाजपा उपचुनाव वाली 28 सीटों पर अब एलईडी और साउंडयुक्त रथ घुमाने जा रही है, जो सुबह से रात तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का भाषण सुनाने के अलावा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का बखान करेंगे। ऐसे ही रथ 2018 के विधानसभा चुनाव में भी रवाना होने थे, लेकिन किसी कारणवश बीच में कार्यक्रम रोक दिया गया था। अब उपचुनाव में ऐसे ही रथ चलने वाले हैं। इन रथों के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 75 हजार से लेकर एक लाख रुपए तक का खर्च रोजाना होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन रथों को 10 या 11 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। ये रथ बिहार से मध्यप्रदेश भेजे जाएंगे। साेमवार को भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय भाजपा की ओर से आए व्यक्ति ने इस संबंध में प्रेजेंटेशन दिया। प्रदेश के धार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना जिले के तिरला थाना अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम चिखलिया के समीप घटित हुई। जहां पर देर रात मजदूरों से भरे पिकअप वाहन को टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। यह सड़क हादसा तब हुआ जब मजदूरों से भरा हुआ पिकअप वाहन पंचर होने पर रोड पर खड़ा था, तभी पीछे से आ रहे टैंकर ने मजदूरों से भरे वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं 24 मजदूर घायल हुए हैं। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि खजाना खाली होने के बाद भी हमने किसानों का कर्ज माफ किया। पहली बार में 21 लाख किसानों का कर्जा माफ हुआ, दूसरी किश्त की राशि 31 मार्च से मिलना थी, लेकिन पहले ही सरकार गिरा दी गई। हम वचनबद्ध हैं कि जैसे ही हमारी सरकार मप्र में आएगी, हम सभी किसानों का कर्जा माफ करेंगे। केवल इनकम टैक्स वालों का कर्जा माफ नहीं होगा। वे भांडेर में चुनावी सभा काे संबाेधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में बाढ़ व कीड़ों के कारण प्रभावित हुए किसानों को उनकी खराब हुई पूरी फसल का मुआवजा दिलाया जाएगा। हालांकि प्रदेश में कोविड संकट के चलते अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब है, लेकिन किसानों की मदद में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वे सोमवार को बाढ़ व कीड़ों के कारण खराब हुई फसल की समीक्षा कर रहे थे। मध्य प्रदेश में दुर्गा उत्सव समेत अक्टूबर में होने वाले त्योहारों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। अब दुर्गा प्रतिमाएं 6 फीट से ऊंची बन सकेंगी। पंडाल का आकार भी 30 X 45 स्क्वायर फीट हो सकेगा। हालांकि, प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर अब भी 10 लोग से ज्यादा शामिल नहीं हो सकेंगे। दुर्गा प्रतिमाओं से 6 फीट ऊंचाई का प्रतिबंध हटा दिया गया है। यानी अब इससे ऊंची प्रतिमा बन सकेंगी। हालांकि, इसके लिए लगने वाले पंडालों का अधिकतम आकार 30X45 फीट तय किया गया है। चल समारोह या झांकियां निकालने की अनुमति नहीं होगी। भाजपा उपचुनाव वाली 28 सीटों पर अब एलईडी और साउंडयुक्त रथ घुमाने जा रही है, जो सुबह से रात तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का भाषण सुनाने के अलावा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का बखान करेंगे। ऐसे ही रथ 2018 के विधानसभा चुनाव में भी रवाना होने थे, लेकिन किसी कारणवश बीच में कार्यक्रम रोक दिया गया था। अब उपचुनाव में ऐसे ही रथ चलने वाले हैं। खासगी ट्रस्ट को देखभाल के लिए मिली संपत्तियां बेचे जाने के मामले में हाई कोर्ट में दायर की गई शासन की अपील पर सोमवार को विस्तृत आदेश जारी कर दिया गया। हाई कोर्ट ने फैसले में कहा कि ट्रस्ट व ट्रस्टी को 26 राज्यों में 250 संपत्ति केवल देखभाल के लिए मिली थी। इन संपत्तियों को कौड़ियों के दाम पर बेचा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस काम के लिए ट्रस्ट ने सप्लीमेंट्री डीड बना ली थी जो पूरी तरह गलत थी। इसे भी शून्य घोषित किया जाता है। हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव काे लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में 3 अक्टूबर काे हुई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा में आयाेग द्वारा जारी निर्देश के बाद भी अधिक भीड़ जुटने के मामले में प्रशासन ने दो दिन बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छगनलाल मिस्त्री पर प्रकरण दर्ज किया है। कलेक्टर चंद्रमाैली शुक्ला ने बताया कि आयाेजक के खिलाफ धारा 188, एपेडेमिक एक्ट के तहत कायमी की गयी है। प्रतिवेदन कमिशन काे भेज दिया है। प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। पहले तो कार्रवाई करने में दो दिन लगा दिए। बीओटी (बिल्ड, ऑपरेट एंड ट्रांसफर) स्कीम के तहत बनी सड़कों पर राज्य सरकार टोल लगाने जा रही है। इनमें दस सड़कें मप्र सड़क विकास निगम की हैं, जबकि तीन सड़कें लोक निर्माण विभाग की हैं। इससे जुड़ा प्रस्ताव मंगलवार को होने वाली कैबिनेट में आ रहा है। सड़क विकास निगम की नौ सड़कों पर 15 साल तक टोल चल चुका है, लेकिन एग्रीमेंट पूरा होने के बाद से इस साल टोल नहीं है। इन पर भी अब टोल लगेगा। इसके साथ ही पर्यटन विकास के मिली जमीन पर ऋण लेने की भी मंजूरी मिल सकती है। कांग्रेस ने बदनावर सीट से घोषित प्रत्याशी अभिषेक सिंह (टिंकू) का टिकट बदल दिया है, उनकी जगह कमल पटेल को प्रत्याशी बनाया है। हालाकि अधिकृत तौर पर कमल पटेल के नाम का ऐलान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची में किया जाएगा। मेहगांव, मुरैना, ब्यावरा और बड़ा मलहरा से अभी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होना है। इसलिए इन नामों के साथ ही बदनावर से कमल पटेल के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। उपचुनाव में प्रत्याशियों के चयन का मामला भाजपा में एक-दो दिन टल सकता है। जौरा और ब्यावरा में संभावित प्रत्याशियों क्रमश: सुबेदार सिंह सिकरवार और नारायण सिंह पंवार का विरोध होने के कारण पार्टी ने तय किया है कि एक बार फिर स्थानीय स्तर से फीडबैक ले लिया जाए। इसके बाद ही प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। सोमवार को पार्टी दफ्तर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव और नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई। इसी दौरान चुनावी रणनीति भी तय हुई। प्रदेश में जिन वाहनों का उपयोग खनिज परिवहन के लिए होता है, अगर उनका ई-खनिज पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं होगा तो उन्हें जब्त किया जाएगा। इसी के साथ संबधित खनिज को भी जब्त कर जुर्माना लगाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी वाहन मािलक की होगी कि वह रजिस्ट्रेशन करवाए और उसी के बाद रेत-गिट्टी, मिट्टी आदि का परिवहन करे। वाहन मालिकों द्वारा अधिकांश ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर और ट्रक से खनिजों का परिवहन होता है। कई बार इन वाहनों का ई-खनिज पोर्टल पर पंजीयन नहीं होने से ई-टीपी जनरेट नहीं होती है। प्रदेश के उपचुनाव में प्रचार में जुटी भाजपा अब कांग्रेस पार्टी के खिलाफ हल्ला बोलने जा रही है। पार्टी का दावा है कि इसके लिए खुद सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस पार्टी की पोल खोलेंगे। इसमें कांग्रेस के अत्याचारों को गिनाया जाएगा। चुनाव प्रबंध समिति के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यह निर्णय सोमवार को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के बाद लिया गया है। कांग्रेस को घेरने की पूरी रणनीति तय कर दी गई है। मंडी शुल्क घटाने और निराश्रित शुल्क हटाने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश की मंडियों में हड़ताल की वजह से अब तक करीब ढाई हजार करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान हुआ है। इस कारण महंगाई भी बढ़ने लगी है और सोयाबीन किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले 12 दिन से चले रही मंडी हड़ताल के कारण कृषि जिंसों की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है।