Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
01-Oct-2020

पैदल ही हाथरस की ओर बढ़े राहुल-प्रियंका कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गुरुवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें ग्रेटर नोएडा पर रोक दिया गया है। वहां से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पैदल मार्च कर जा रहे हैं। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा है कि गैंगरेप की शिकार लड़की के पिता को जबरदस्ती ले जाया गया। सीएम से वीसी के नाम पर बस दबाव डाला गया। वे जांच की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। अभी पूरे परिवार को नजरबंद रखा है। बात करने पर मना है। क्या धमकाकर उन्हें चुप कराना चाहती है सरकार? उधर, हाथरस प्रशासन ने जिले में 31 अक्टूबर तक के लिए धारा 144 लगा दी। हाथरस की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। पीड़ित परिवार के गांव में बैरिकेड लगाए गए हैं। गौरतलब है कि हाथरस जिले के चंदपा इलाके के गांव में 14 सितंबर को 4 लोगों ने 19 साल की युवती से गैंगरेप किया था। आरोपियों ने युवती की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ भी काट दी थी। दिल्ली में इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।