Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
22-Sep-2020

कब होगी किसानों की आय दोगुनी ? केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सरकार भले ही किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती हों । लेकिन हकीकत इससे उलट है । राजधानी भोपाल की करौंद मंडी में किसानों से गेहूं ओने पौने दामों में खरीदा जा रहा है । सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रुपए तय किया था । लेकिन मंडी में व्यापारी 14 सो रुपए प्रति क्विंटल से लेकर 18 सौ रुपए प्रति क्विंटल तक ही खरीद रहे हैं । जिससे किसानों की लागत तक नहीं निकल पा रही है । किसानों ने सरकार से कम से कम 2000 प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदी की मांग की है ।